मखाना खाने से मिलते हैं ये 8 फायदे, जानें कुछ नुकसान भी

मखाना खाने से मिलते हैं ये फायदे, जानें कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)
मखाना खाने से मिलते हैं ये फायदे, जानें कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)

मखाना एक स्वादिष्ट और पौष्टिक खाद्य पदार्थ है। मखाना को फॉक्स नट के नाम से भी जाना जाता है। मखाना का सेवन लोग एक स्नैक्स के रूप में करना पसंद करते हैं, मखाना का सेवन करने से शुगर से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही मखाना का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि मखाना में कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन के साथ-साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लेकिन मखाना खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। तो आइए जानते हैं मखाना खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

मखाना खाने से मिलते हैं ये 8 फायदे, जानें कुछ नुकसान भी-Benefits And Side Effects Of Eating Makhana In Hindi

मखाना खाने के फायदे

1- मखाना मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। मखाना का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

2- मखाना में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की अधिक पाई जाती है, इसलिए मखाना को डाइट में शामिल करने से वजन (Weight) कम करने में मदद मिलती है।

3- डायबिटीज (Diabetes) के मरीज अगर अपनी डाइट में मखाना को शामिल करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

4- मखाना का सेवन हड्डियों (Bones) और दांतों (Teeth) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

5- हार्ट (Heart) के लिए मखाना का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

6- मखाना प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम का अच्छा सोर्स होता है, इसलिए अगर आप रोजाना सुबह मखाना का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रहता है।

7- पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए मखाना का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

8- मखाने में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप मखाना का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन जवां बनी रहती है और स्किन में निखार (Glowing Skin) आता है।

मखाना खाने के नुकसान

1- अगर आपको किडनी स्टोन (Kidney Stone) की समस्या है, तो आपको मखाना का सेवन करने से बचना चाहिए।

2- मखाना का अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लोटिंग (Bloating) की समस्या हो सकती है।

3- अगर आप किसी भी एलर्जी (Allergy) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको मखाना खाने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications