मूंग की दाल का करते हैं सेवन, तो जाने इससे जुड़े फायदे और नुकसान

मूंग की दाल का करते हैं सेवन, तो जाने इससे जुड़े फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
मूंग की दाल का करते हैं सेवन, तो जाने इससे जुड़े फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

मूंग की दाल (Moong Dal) का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मूंग की दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है। मूंग की दाल में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही मूंग की दाल का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि मूंग की दाल में कॉपर, फोलेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन, विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी -6, नियासिन, थायमिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लेकिन मूंग की दाल खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी है। तो आइए जानते हैं मूंग की दाल के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

मूंग की दाल का करते हैं सेवन, तो जाने इससे जुड़े फायदे और नुकसान-Benefits And Side Effects Of Moong Dal In Hindi

मूंग की दाल के फायदे

1- मूंग की दाल का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मूंग की दाल फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन तंत्र (Digestion) को मजबूत बनाता है और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

2- शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए मूंग की दाल का सेवन लाभकारी होता है। क्योंकि मूंग की दाल फाइबर से भरपूर होती है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

3- मूंग की दाल का सेवन हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटीहाइपरटेंसिव गुण पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

4- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए मूंग की दाल का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि मूंग की दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, साथ ही इसमें फाइबर पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

5- अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको मूंग की दाल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें प्रोटीन और फाइबर मौजूद होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और जल्दी भूख नहीं लगती है। जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

6- शरीर में कमजोरी महसूस होने पर मूंग दाल का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि मूंग की दाल प्रोटीन, आयरन जैसे तत्वों से भरपूर होती है, जो शरीर में एनर्जी (Energy) बनाए रखने में मददगार साबित होता है।

7- शरीर में सूजन की शिकायत होने पर मूंग की दाल का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण मौजूद होता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है।

मूंग की दाल के नुकसान

1- अगर किसी का रक्तचाप पहले से कम है, तो उसे मूंग की दाल का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।

2- मूंग की दाल से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

3- मूंग दाल का सेवन लो शुगर वालों के लिए नुकसानदायक होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटीडायबिटिक गुण शुगर के स्तर को कम कर सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।