पपीता खाने से मिलते हैं ये 8 फायदे, जानें कुछ नुकसान भी

पपीता खाने से मिलते हैं ये फायदे, जानें कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)
पपीता खाने से मिलते हैं ये फायदे, जानें कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)

पपीता एक ऐसा फल है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। पपीता का सेवन करने से सेहत को काफी लाभ मिलते हैं। पपीते का सेवन आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाता है। साथ ही इसके सेवन से त्वचा को भी काफी फायदा पहुंचता है। क्योंकि पपीता में फाइबर, कैरोटीन, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन ए, पोटैशियम, कॉपर, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लेकिन पपीता का सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए, इसका अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं पपीता खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

पपीता खाने से मिलते हैं ये 8 फायदे, जानें कुछ नुकसान भी-Benefits And Side Effects Of Eating Papaya In Hindi

पपीता खाने के फायदे

1- हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर पपीता का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

2- पपीता फाइबर से भरपूर होता है, जो कब्ज (Constipation) की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसके सेवन से मल मुलायम बनता है और मल त्याग में आसानी होती है।

3- पपीता विटामिन सी और विटामिन ए से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट (Immunity Boost) करने में मदद करता है। जिससे आप सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकते हैं।

4- पपीता एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के जोखिम को कम करने में मदद करता है। इसका सेवन कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करता है।

5- पपीता फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में पपीता को शामिल करना चाहिए। इसके सेवन से वजन कम करने में फायदा मिलता है।

6- पपीता विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। पपीता का सेवन करने से आंखें स्वस्थ रहती है और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में भी सुधार होता है।

7- पपीता विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होता है, जो त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। पपीते का सेवन करने से स्किन से जुड़ी समस्या दूर होती है और स्किन पर निखार भी आता है।

8- सूजन (Swelling) की समस्या कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। ऐसे में अगर आप पपीता का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।

पपीता खाने के नुकसान

1- पपीता का सेवन भूलकर भी गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) को नहीं करना चाहिए। इससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

2- पपीता का अधिक मात्रा में सेवन करने से थायराइड की समस्या हो सकती है।

3- पपीता से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में पपीता खाने से स्किन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now