पोहा खाने के 6 फायदे और 3 नुकसान- Poha Khane Ke Fayde Aur Nuksan

पोहा खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
पोहा खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

पोहा (Poha) को एक हेल्दी ब्रेकफास्ट माना जाता है। क्योंकि पोहा का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। पोहा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। पोहा में कार्बोहाइड्रेट, फैट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, विटामिन, ए, विटामिन सी और विटामिन डी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। लेकिन पोहा का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं पोहा खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

पोहा खाने के 6 फायदे और 3 नुकसान

पोहा खाने के फायदे

1- पोहा का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि पोहा में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए डायबिटीज के मरीज अगर सीमित मात्रा में पोहा का सेवन करते हैं, तो इससे शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

2- पोहा का सेवन वजन (Weight) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि पोहा में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए अगर आप सुबह के नाश्ते में पोहा का सेवन करते हैं, तो यह वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

3- पोहा का सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। क्योंकि पोहा में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होता है। बता दें कि शरीर में आयरन की कमी के कारण खून की कमी हो जाती है।

4- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नाश्ता करना जरूरी होता है। इसलिए अगर आप नाश्ते में पोहा का सेवन करते हैं, तो यह लाभकारी साबित होता है। क्योंकि पोहा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो शरीर में एनर्जी (Energy) लेवल बनाए रखता है।

5- पोहा का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन (Digestion) बेहतर रहता है। साथ ही पेट से जुड़ी बीमारियां भी दूर होती है।

6- पोहा का सेवन हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि पोहा में कैल्शियम पाया जाता है और कैल्शियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है।

पोहा खाने के नुकसान

1- पोहा का अधिक मात्रा में सेवन करने से एसिडिटी और पेट में ऐंठन की शिकायत हो सकती है।

2- पोहा का अधिक मात्रा में सेवन करने से मोटापा (Obesity) बढ़ सकता है। क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक पाई जाती है।

3- पोहा का अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लड शुगर (Blood Sugar) लेवल भी बढ़ सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।