दाल खाने के 6 फायदे और 4 नुकसान- Dal Khane Ke Fayde Aur Nuksan

दाल खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
दाल खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

दाल (Pulses) कई प्रकार के होते हैं, जैसे मसूर, मूंग, अरहर, आदि, इन सभी दालों का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सभी दाल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है, साथ ही दाल में कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप दाल का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। साथ ही शरीर स्वस्थ भी रहता है। लेकिन दाल का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं दाल खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

दाल खाने के 6 फायदे और 4 नुकसान

दाल खाने के फायदे

1- शरीर में एनर्जी (Energy) की कमी महसूस होने पर दाल का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि दाल में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप नियमित रूप से दाल का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

2- आजकल की लाइफस्टाइल में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ने की समस्या ज्यादातर लोगों में देखने को मिल रही है। लेकिन कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर अगर आप दाल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि दाल में मौजूद घुलनशील रेशे ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

3- शरीर में प्रोटीन (Protein) की कमी के कारण आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। लेकिन अगर आप नियमित रूप से दाल का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है। क्योंकि दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।

4- पाचन (Digestion) संबंधी समस्या होने पर भी दाल का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि दाल में घुलनशील फाइबर्स होते हैं, इसलिए अगर आप दाल का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है, साथ ही कब्ज जैसी समस्या दूर होती है।

5- दाल का सेवन मांसपेशियों (Muscles) के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि दाल में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप नियमित रूप से दाल का सेवन करते हैं, तो इससे मांसपेशियां मजबूत होती है।

6- कैंसर (Cancer) एक घातक बीमारी है, इसलिए इसके रोकथाम के लिए अगर आप दाल का सेवन करते हैं, तो यह लाभदायक साबित होता है। क्योंकि दाल में एपोपोसिस और साइटोटॉक्सिसिटी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

दाल खाने के नुकसान

1- अगर आप दाल का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है।

2- अगर किसी का यूरिक एसिड (Uric Acid) बढ़ा है, तो उसे दाल का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

3- दाल का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन (Weight) बढ़ने की समस्या हो सकती है। क्योंकि इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

4- अधिक दाल खाने से अपच या बदहजमी, डिहाइड्रेशन जैसी समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava