भीगे काले चने खाने के फायदे और नुकसान-Bhige Kale Chane Khane Ke Fayde Aur Nuksan

भीगे काले चने खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
भीगे काले चने खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

काले चने (Kale Chane) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि काले चने पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लेकिन अगर आप भीगे काले चने का सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। भीगे काले चने का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। काले चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, आयरन, विटामिन-बी, विटामिन-ए जैसे तत्व मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन भीगे काले चने का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे स्वास्थ्य को फायदा की जगह नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं भीगे काले चने खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

भीगे काले चने खाने के फायदे और नुकसान (Bhige Kale Chane Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

भीगे काले चने खाने के फायदे

- भीगे चने में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से पाचन बेहतर रहता है। साथ ही कब्ज और अपच जैसी शिकायत से छुटकारा मिलता है।

- जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) कमजोर होती है। लेकिन अगर आप रोजाना सुबह भीगे काले चने का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

- भीगे काले चने खाने से शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है। क्योंकि इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से कमजोरी महसूस नहीं होती है।

- भीगे काले चने खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। क्योंकि भीगे काले चने में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

- भीगे काले चने कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने में मददगार साबित होते हैं। क्योंकि भीगे काले चने में घुलनशील फाइबर मौजूद होता है। जिसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल होता है। साथ ही हार्ट भी हेल्दी रहता है।

- भीगे काले चने का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि काले चने में मैंगनीज, विटामिन्स और भी कई तरह के तत्व मौजूद होते हैं। जो स्किन संबंधी परेशानियों को दूर करते हैं।

- भीगे काले चने का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए लाभदायक साबित होता है। क्योंकि भीगे काले चने खाने से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

भीगे काले चने खाने के नुकसान

- भीगे काले चने का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट दर्द (Stomach pain) की शिकायत हो सकती है। क्योंकि भीगे चने में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।

- भीगे चने का सेवन करने से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है। इसलिए अगर भीगे काले चने खाने से त्वचा संबंधी या सिर दर्द जैसी शिकायत हो, तो काले चने का सेवन नहीं करना चाहिए।

- भीगे काले चने का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन (Weight) बढ़ सकता है। इसलिए अगर किसी को वजन कम करना हो, तो उसे भीगे चने का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।