सुबह खाली पेट तुलसी पत्ता खाने के फायदे और नुकसान-Subah Khali Pet Tulsi Patta Khane Ke Fayde Aur Nuksan

सुबह खाली पेट तुलसी पत्ता खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
सुबह खाली पेट तुलसी पत्ता खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

घरों के आंगन में तुलसी (Tulsi) का पौधा लगाना काफी शुभ माना जाता है। घरों में तुलसी के पौधों की पूजा की जाती है। तुलसी के पौधे का धार्मिक तौर पर काफी महत्व होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, तुलसी की पत्तियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सुबह खाली पेट रोजाना तुलसी का पत्ता (Tulsi Leaves) चबाकर खाने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि तुलसी एक स्वास्थ वर्धक औषधि है, जिसे जड़ी-बूटी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। तुलसी का पत्ता एंटीआक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। साथ ही तुलसी के पत्ते में विटामिन सी, कैल्शियम, जिंक, आयरन, क्लोरोफिल, सिट्रिक, टारटरिक और मैलिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से लाभदायक साबित होता है। लेकिन सुबह खाली पेट तुलसी पत्ता खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। जानिए तुलसी पत्ता खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

सुबह खाली पेट तुलसी पत्ता खाने के फायदे और नुकसान (Subah Khali Pet Tulsi Patta Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

सुबह खाली पेट तुलसी पत्ता खाने के फायदे

सर्दी-खांसी में फायदेमंद

सुबह खाली पेट तुलसी पत्ता खाने से सर्दी-खांसी (Cold And Cough) जैसी बीमारी दूर होती है। क्योंकि तुलसी पत्ता में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो सर्दी-खांसी से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होते हैं।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

सुबह खाली पेट तुलसी पत्ता का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई रोजाना सुबह खाली पेट तुलसी पत्ता का सेवन करता है, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही एसिडिटी की शिकायत भी दूर होती है।

वजन होता है कम

तुलसी का पत्ता वजन (Weight) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। इसलिए अगर कोई बढ़ते वजन से परेशान है, तो उसे रोजाना सुबह खाली पेच 4-5 तुलसी पत्ता का सेवन करना चाहिए। इससे वजन आसानी से कम हो जाता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

तुलसी के पत्ते का सेवन रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता को मजबूत करने में काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तुलसी के पत्ते एंटीआक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। इसलिए जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनको रोजाना सुबह खाली पट 4-5 तुलसी पत्ता को चबाकर खाना चाहिए।

यूरिक एसिड होता है कंट्रोल

आजकल यूरिक एसिड (Uric Acid) की समस्या ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है। इसलिए इसको कंट्रोल करने के लिए तुलसी का पत्ता काफी फायदेमंद साबित होता है। अगर किसी के शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ गई है, तो उसे सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते का सेवन करना चाहिए। साथ ही इसके सेवन से जोड़ों में होने वाले दर्द से भी छुटकारा मिलता है।

स्किन पर आता है ग्लो

तुलसी के पत्तों का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तुलसी के पत्ते एंटीआक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। इसलिए सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से स्किन संबंधी कई बीमारी दूर होती है। साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है।

सुबह खाली पेट तुलसी पत्ता खाने के नुकसान

  1. गर्भवती महिलाओं (pregnant Women) को सुबह खाली पेट तुलसी पत्ता का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उनकी परेशानियां बढ़ सकती है।
  2. जो लोग खून को पतला करने की दवा का सेवन करते हैं, उनको सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते का सेवन नहीं करना चाहिए।
  3. अगर डायबिटीज (Diabetes) के मरीज शुगर कंट्रोल करने की दवा का सेवन करते हैं, तो उन्हें सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications