तरबूज खाने से मिलते हैं ये 9 फायदे, जानें कुछ नुकसान भी

तरबूज खाने से मिलते हैं ये फायदे, जानें कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)
तरबूज खाने से मिलते हैं ये फायदे, जानें कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मियों में गले को तर करने के लिए तरबूज से अच्छा विकल्प और कोई नहीं हो सकता है। तरबूज गर्मियों का सबसे खास फल माना जाता है, जो न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। गर्मियों के मौसम में तरबूज का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है, शरीर को ठंड़क पहुंचती है, साथ ही तरबूज का सेवन करने से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि तरबूज विटामिन-ए, विटामिन-बी6, विटामिन-सी, पोटैशियम, फाइबर, आयरन के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लेकिन तरबूज खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी है। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि तरबूज खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

तरबूज खाने से मिलते हैं ये 9 फायदे, जानें कुछ नुकसान भी-Benefits And Side Effects Of Eating Watermelon In Hindi

तरबूज खाने के फायदे

1- हृदय (Heart) स्वास्थ्य के लिए तरबूज का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है और हृदय से जुड़ी बीमारी होने का जोखिम कम होता है।

2- अगर आप रोजाना तरबूज का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि तरबूज पानी के साथ-साथ फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

3- तरबूज में कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर अधिक पाया जाता है, इसलिए अगर आप तरबूज को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे वजन (Weight) कम करने में मदद मिलती है।

4- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हाइड्रेट (Hydrate) रहना बहुत जरूरी है, ऐसे में अगर आप तरबूज का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि तरबूज 90 प्रतिशत पानी से भरपूर होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

5- कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप तरबूज का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ए, विटामिन बी6 इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

6- तरबूज का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। जी हां अगर आप रोजाना नियमित रूप से तरबूज का सेवन करते हैं, तो इससे त्वचा हाइड्रेट रहती है और त्वचा का रूखापन दूर होता है।

7- तरबूज में विटामिन सी और फोलिक एसिड के साथ आयरन मौजूद होता है, इसलिए अगर आप रोजाना तरबूज का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में खून की कमी नहीं होती है और आप एनीमिया (Anemia) जैसी रोगों के शिकार होने से बच सकते हैं।

8- अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको तरबूज का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में सहायक होता है।

9- तरबूज का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करता है और आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में सहायक होता है।

तरबूज खाने के नुकसान

1- कुछ लोगों को तरबूज से एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

2- तरबूज का अधिक मात्रा में सेवन करने से मतली, उल्टी, अपच और दस्त की शिकायत हो सकती है।

3- तरबूज में ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा काफी अधिक होती है। इसलिए डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को तरबूज के अधिक सेवन से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now