अलसी के फायदे और नुकसान-Alsi Ke Fayde Aur Nuksan

अलसी के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
अलसी के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

अलसी (Flax Seed) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अलसी को एक तरह का सूपरफूड भी माना जाता है। अलसी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अगर कोई इसका सेवन करता है, तो इससे कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि अलसी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। अलसी में भरपूर मात्रा में विटामिन बी-1, प्रोटीन, कॉपर, मैंगनीज, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन अलसी के कई फायदे होते हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। इसलिए अलसी का सेवन करने से पहले जान लेना चाहिए कि यह आपके लिए फायदेमंद है या नहीं, जानिए अलसी के फायदे और नुकसान क्या-क्या है।

अलसी के फायदे और नुकसान (Alsi Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

अलसी के फायदे

हार्ट के लिए फायदेमंद

अलसी का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अलसी में फाइबर, ओमगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसलिए अगर आप अलसी का सेवन करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है। साथ ही हार्ट भी हेल्दी रहता है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

अलसी का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अलसी में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप अलसी का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

अलसी का सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अलसी एंटीआक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। इसलिए अगर आप अलसी का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है।

वजन होता है कम

अलसी का सेवन वजन (Weight) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि अलसी में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसिलए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे वजन आसानी से कम हो जाता है।

शुगर होता है कंट्रोल

अलसी का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अलसी में घुलनशील फाइबर होता है। इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे शुगर लेवल कंट्रोल होता है।

ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

अलसी का सेवन हाई ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए अगर हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीज अलसी का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है।

अलसी के नुकसान

लूज मोशन की हो सकती है शिकायत

अलसी में अधिक मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। इसलिए अगर कोई अलसी का अधिक मात्रा में सेवन करता है, तो इससे लूज मोशन की शिकायत हो सकती है।

आंतों में ब्लॉकेज हो सकता है

अलसी के अधिक मात्रा में सेवन करने से आंतों में ब्लॉकेज की समस्या हो सकती है। क्योंकि अलसी में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है।

गर्भवती महिला न करें सेवन

गर्भवती महिला (Pregnant women) को अधिक मात्रा में अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उनकी परेशानियां बढ़ सकती है।

दवा लेने वाले न करें सेवन

जो लोग खून पतला करने की दवा का सेवन लेते हैं, उनको अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।