ओरेगेनो के 6 फायदे और 3 नुकसान- Oregano Ke Fayde Aur Nuksan

ओरेगेनो के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
ओरेगेनो के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

पिज्जा खाते समय आपने ओरेगेनो (Oregano) का सेवन तो किया ही होगा, लेकिन क्या आप ओरेगेनो के फायदों के बारे में जानते हैं। ओरेगेनो का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ओरेगेना औषधीय गुणों से भरपूर होता है। ओरेगेनो का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि ओरेगेनो में आयरन, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के और ओमेगा फैटी एसिड जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन ओरेगेनो का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंक अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं ओरेगेनो के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते है।

ओरेगेनो के 6 फायदे और 3 नुकसान

ओरेगेनो के फायदे

1- ओरेगेनो की पत्तियों का सेवन कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करता है। क्योंकि ओरेगेनो में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।

2- ओरेगेनो में विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए ओरेगेनो का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकता है।

3- पेट दर्द (Stomach pain) की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन पेट दर्द की शिकायत होने पर अगर आप ओरेगेनो का सेवन करते हैं, तो इससे पेट दर्द की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

4- जोड़ों में दर्द (Joint Pain) की शिकायत होने पर भी ओरेगेनो का उपयोग काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि ओरेगेनो में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

5- शरीर में आयरन (Iron) की कमी एनीमिया का कारण बन सकती है। लेकिन अगर आप ओरेगेनो का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है। क्योंकि ओरेगेनो में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

6- ओरेगेनो का सेवन हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि ओरेगेनो की पत्तियों में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है।

ओरेगेनो के नुकसान

1- गर्भवती महिलाओं को ओरेगेनो का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

2- ओरेगेनो से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) हो सकती है, ऐसे में इसका सेवन करने से त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है।

3- जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल कम रहता है, उन्हें ओरेगेनो का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल और भी कम हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।