तेंदू फल के 5 फायदे और 3 नुकसान- Tendu Fal Ke Fayde Aur Nuksan

तेंदू फल के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
तेंदू फल के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

फलों (Fruits) का नाम सुनते ही जहन में केला, सेब, अनार जैसे फलों के नाम आते हैं। लेकिन क्या आपने कभी तेंदू फल (Persimmon Fruit) का नाम सुना है। तेंदू टमाटर के समान दिखने वाला एक फल है, यह फल पीला, लाल और नारंगी रंग में नजर आता है। लेकिन तेंदू फल का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि तेंदू फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। तेंदू फल का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि तेंदू फल में कॉपर, पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, आयरन, जिंक, मैंगनीज, विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन सी और सेलेनियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन तेंदू फल के कई फायदे है, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं तेंदू फल के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

तेंदू फल के 5 फायदे और 3 नुकसान

तेंदू फल के फायदे

1- कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर तेंदू फल का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि तेंदू फल में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होती है।

2- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं, बढ़ता वजन कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए तेंदू फल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

3- शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) हार्ट की बीमारी का कारण बन सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए तेंदू फल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।

4- तेंदू फल का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि तेंदू फल में ब्लड शुगर को कम करने वाला प्रभाव पाया जाता है, इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

5- तेंदू फल का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि तेंदू फल विटामिन से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eyesight) तेज होती है। साथ ही आंख संबंधी समस्या भी दूर होती है।

तेंदू फल के नुकसान

1- डायबिटीज की दवा का सेवन कर रहे लोगों को तेंदू फल का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल काफी लो हो सकता है।

2- तेंदू फल का अधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी (Vomiting) की शिकायत हो सकती है।

3- तेंदू फल का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में दर्द, ऐंठन और गैस की समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।