चिलगोजा के 6 फायदे और 3 नुकसान- Chilgoza Ke Fayde Aur Nuksan

चिलगोजा के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
चिलगोजा के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

चिलगोजा एक प्रकार का ड्राई फ्रूट्स है, जिसे अंग्रेजी भाषा में पाइन नट्स (Pine Nuts) भी कहते हैं। चिलगोजा का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि चिलगोजा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चिलगोजा में विटामिन बी 1, विटामिन बी 2, विटामिन सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, ज़िंक, कैल्शियम, मैंगनीज और कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है, लेकिन चिलगोजा का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं चिलगोजा के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

चिलगोजा के 6 फायदे और 3 नुकसान

चिलगोजा के फायदे

1- हृदय (Heart) स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए चिलगोजा का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि चिलगोजा में पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही चिलगोजा में मौजूद पॉली अनसैचुरेटेड फैट कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है।

2- जो लोग बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं, उनको चिलगोजा का सेवन करना चाहिए, क्योंकि चिलगोजा का सेवन करने से वजन कंट्रोल होता है।

3- कैंसर (Cancer) एक गंभीर बीमारी है, इसलिए इसके रोकथाम के लिए अगर आप चिलगोजा का सेवन करते हैं, तो यह लाभकारी साबित होता है। क्योंकि चिलगोजा का सेवन कैंसर के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होता है।

4- हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए चिलगोजा का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि चिलगोजा में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है और कैल्शियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही चिलगोजा का सेवन करने से गठिया जैसी बीमारी का खतरा भी कम होता है।

5- चिलगोजा में जिंक, विटामिन सी आयरन जैसे तत्व मौजूद होते हैं, इसलिए अगर आप चिलगोजा का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।

6- चिलगोजा का सेवन आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चिलगोजा में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में और आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

चिलगोजा के नुकसान

1- चिलगोजा से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

2- चिलगोजा का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ सकता है।

3- चिलगोजा का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी समस्या भी हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।