स्ट्रॉबेरी के 7 फायदे और 3 नुकसान- Strawberry Ke Fyade Aur Nuksan

स्ट्रॉबेरी के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
स्ट्रॉबेरी के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

स्ट्रॉबेरी (Strawberry) एक ऐसा फल है, जो खाने में खट्टा-मीठा और काफी स्वादिष्ट लगता है। स्ट्रॉबेरी का सेवन ज्यादातर लोगों को काफी पसंद होता है, क्योंकि स्ट्रॉबेरी खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है, साथ ही इसकी खुशबू भी काफी ज्यादा अच्छी होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं स्ट्रॉबेरी का सेवन सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। जी हां क्योंकि स्ट्रॉबेरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है, इसलिए इसका सेवन कई बीमारियों में लाभदायक साबित होता है। स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी, फोलेट, मैग्नीशियम, फाइबर और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन स्ट्रॉबेरी का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं स्ट्रॉबेरी के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

स्ट्रॉबेरी के 7 फायदे और 3 नुकसान

स्ट्रॉबेरी के फायदे

1- स्ट्रॉबेरी का सेवन वजन (Weight) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि स्ट्रॉबेरी में कैलोरी की काफी कम मात्रा पाई जाती है, साथ ही इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप स्ट्रॉबेरी का सेवन करते हैं, तो इससे वजन कम होता है।

2- स्ट्रॉबेरी का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि स्ट्रॉबेरी में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर स्ट्रॉबेरी का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही हड्डियों से संबंधी बीमारियां भी दूर होती है।

3- स्ट्रॉबेरी का सेवन ह्रदय (Heart) स्वास्थ्य को बनाए रखने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से ह्रदय स्वस्थ रहता है और ह्रदय रोगों का जोखिम भी कम होता है।

4- कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, इसलिए इसके रोकथाम के लिए अगर आप स्ट्रॉबेरी का सेवन करते हैं, तो यह काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा काफी हद तक कम होता है।

5- रक्तचाप (Blood Pressure) ह्रदय रोगों के जोखिम को बढ़ा सकता है, इसलिए इसको नियंत्रित करना काफी जरूरी होता है। रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए स्ट्रॉबेरी का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि स्ट्रॉबेरी में पोटैशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है।

6- स्ट्रॉबेरी विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप स्ट्रॉबेरी का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप सर्दी-जुकाम, बुखार जैसे वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं।

7- स्ट्रॉबेरी का सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप स्ट्रॉबेरी का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन संबंधी समस्या दूर होती है और स्किन हेल्दी रहती है।

स्ट्रॉबेरी के नुकसान

1- स्ट्रॉबेरी का अधिक मात्रा में सेवन करने से दस्त और पेट में ऐंठन की शिकायत हो सकती है।

2- स्ट्रॉबेरी का अधिक मात्रा में सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

3- स्ट्रॉबेरी का अधिक मात्रा में सेवन करने से हाइपरकलेमिया की शिकायत हो सकती है, जिसमें मांसपेशियां (Muscles) कमजोर हो जाते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava