तुलसी और शहद के 6 फायदे और 3 नुकसान

तुलसी और शहद के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
तुलसी और शहद के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

तुलसी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है, तो वहीं शहद भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आपने कभी तुलसी और शहद के मिश्रण का सेवन किया है। तुलसी और शहद के मिश्रण का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। तुलसी और शहद के मिश्रण का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि तुलसी में विटामिन सी, कैल्शियम, जिंक, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन ई, विटामिन बी6 जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं शहद में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल, एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। लेकिन तुलसी और शहद का मिश्रण खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। तो आइए जानते हैं तुलसी और शहद के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

तुलसी और शहद के 6 फायदे और 3 नुकसान-Benefits And Side Effects Of Tulsi And Honey In Hindi

तुलसी और शहद के फायदे

1- तुलसी विटामिन सी से भरपूर होता है, तो वहीं शहद एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप इस मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

2- मौसम बदलने की वजह से गले में खराश और खांसी (Cough) की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आप तुलसी और शहद के मिश्रण का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण गले में खराश और खांसी की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

3- तुलसी और शहद के मिश्रण का सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से पाचन क्रिया (Digestion) दुरुस्त रहती है और अपच, पेट में दर्द, पेट में ऐठन, बवासीर जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

4- तुलसी और शहद के मिश्रण का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद तत्व त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप तुलसी और शहद का पेस्ट भी त्वचा पर लगा सकते हैं।

5- अगर आप गुर्दे की पथरी की समस्या से परेशान हैं, तो आपको शहद और तुलसी के मिश्रण का सेवन करना चाहिए। क्योंकि यह गुर्दे की कार्य क्षमता को बढ़ाता है, साथ ही इसका सेवन यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद करता है।

6- अगर आप वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको तुलसी और शहद के मिश्रण का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण के सेवन से शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद मिलती है।

तुलसी और शहद के नुकसान

1- गर्भावस्था के दौरान तुलसी और शहद का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

2- अगर ब्लड पतला करने की दवा ले रहे हैं, तो आपको इस मिश्रण का सेवन करने से बचना चाहिए।

3- तुलसी और शहद के अधिक सेवन से शरीर में सूजन और खुजली की समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now