जामुन खाने के 6 फायदे और कुछ नुकसान- Jamun Khane Ke Fayde Aur Kuch Nuksan

जामुन खाने के फायदे और कुछ नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
जामुन खाने के फायदे और कुछ नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

जामुन (Jamun) एक मौसमी फल है, जो खाने में खट्टा-मीठा और काफी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही जामुन का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि जामुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जामुन का सेवन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार साबित होता है। क्योंकि जामुन में फाइबर, विटामिन सी, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम, कार्ब्स, प्रोटीन, फैट, विटामिन ए, विटामिन बी, और फोलिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, साथ ही इसमें एंटी डायबिटीक गुण भी मौजूद होता है, जो शुगर को कंट्रोल रखता है। लेकिन जामुन का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि जामुन का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं जामुन खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

जामुन खाने के 6 फायदे और कुछ नुकसान

जामुन खाने के फायदे

1- जामुन में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप संक्रमण की चपेट में आने से काफी हद तक बच सकते हैं।

2- जामुन का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि जामुन में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) बेहतर रहता है। साथ ही पाचन से जुड़ी बीमारियां भी दूर होती है।

3- शरीर में आयरन (Iron) की कमी के कारण खून की कमी हो जाती है। लेकिन अगर आप जामुन का सेवन करते हैं, तो इससे खून की कमी दूर होती है। क्योंकि जामुन में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

4- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, लेकिन अगर आप जामुन का सेवन करते हैं, तो यह काफी लाभकारी साबित होता है। क्योंकि जामुन में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से मोटापा कंट्रोल रहता है।

5- जामुन का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि जामुन एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने में और स्किन को हेल्दी रखने में मददगार साबित होता है।

6- जामुन का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि जामुन में एंटी डायबिटीक गुण पाए जाते हैं, जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं।

जामुन खाने के नुकसान

1- जामुन का अधिक मात्रा में सेवन करने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।

2- जामुन का सेवन करने से कई लोगों को उल्टी (Vomiting) की समस्या भी हो सकती है।

3- अगर किसी को खून के थक्के जमने की समस्या है, तो उसे जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now