बेकिंग सोडा और सिरका के 4 फायदे- Baking Soda aur Sirka ke Fayde

बेकिंग सोडा और सिरका के 4 गजब के फायदे
बेकिंग सोडा और सिरका के 4 गजब के फायदे

हमारे आसपास और किचन में कई सारी ऐसी चीजें उपलब्ध होती हैं जो हमे छोटी-छोटी समस्याओं में दवा को लेने से बचा सकती हैं। भारतीय किचन में अधिकतर मसालें कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद में लिए जाते हैं। हल्दी, तेल, सौंफ, लौंग, इलायची, अदरक के साथ ही अन्य चीजों भी कई सारी समस्याओं से बचाने और छुटकारा दिलाने में मदद करती हैं। ऐसे ही बेकिंग सोडा (Baking Soda) और सिरका (Vinegar) भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

बेकिंग सोडा और सिरका के 4 फायदे

1- मोटापा (Baking Soda and Vinegar for Weight)

मोटापा कई सारी बीमारियों को बुलावा देती है। मोटापे से जोड़ों में दर्द, कमर दर्द, सांस लेने में परेशानी, शरीर में सूजन, किडनी, दिल के साथ ही कई अन्य बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बेकिंग सोडा और विनेगर को एक साथ ड्रिंक के रूप में लेना फायदेमंद होता है। ये पेट की चर्बी को जल्दी कम करता है। इसके लिए, बेकिंग सोडा में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन करने से आराम मिलता है।

2- डायबिटीज (diabetes)

इन दिनों डायबिटीज की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। ये बेहद ही गंभीर समस्या है। ऐसे में एप्पल विनेगर और बेकिंग सोडा आपके काम आ सकता है। ये डायबिटीज को नियंत्रित रखने में असरकारी ड्रिंक है। ये आपके बढ़े ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसके लिए खाने से आधे घंटे पहले सेब के सिरका में बेकिंग सोडा मिलकार लेना चाहिए। इसी तरह रात में भी सेवन करें।

3- मुंहासे (acne)

मुंहासों की समस्या से परेशान हैं तो फिर सेब का सिरका आपके काम आएगा। इसमें मौजूद एसिड की अधिक मात्रा होती है जो बैक्टीरिया को खत्म करती है। इसे मुंहासों पर लगा कर रात भर के लिए छोड़ दें और सुबह ठंडे पानी से धो लें।

4- एप्पल विनेगर त्वचा में निखार (Face Glow)

एप्पल विनेगर त्वचा में निखार लाने में असरदार है। ये त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। इसके लिए सेब के सिरके में थोड़ा सा पानी मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। इसे अपने चेहरे पर लगाए। जल्द त्वचा में निखार आ जाएगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।