तेजपत्ता और सरसों के तेल के फायदे - Tejpatta aur Sarson ke tel ke fayde

तेजपत्ता और सरसों के तेल के फायदे(फोटो:freepik)
तेजपत्ता और सरसों के तेल के फायदे(फोटो:freepik)

सरसों का तेल और तेजपत्ता हर भारतीय किचन में आसानी से मिल जाएंगे। ये दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। सरसों के तेल की बात करें तो ये सेहत और सुंदरता दोनों के ही लिए बहुत फायदेमंद है। सरसों के तेल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो दर्दनाशक का काम करते हैं। जोड़ों का दर्द हो या फिर कान का दर्द, सरसों का तेल एक औषधि की तरह काम करता है। जिस तरह से सरसों के तेल के फायदे हैं उसी तरह से तेजपत्ता के भी अनेकों फायदे हैं। आयुर्वेद में तो इसे औषधीय माना गया है। आइए जानते हैं इन दोनों के फायदे के बारे में...

सरसों के तेल के फायदे Benefits of Mustard Oil in Hindi

जोड़ों का दर्द/गठिया/मांसपेशियों का दर्द (Health Benefits of Mustard Oil)

सरसों के तेल का इस्तेमाल आज से नहीं बल्कि वर्षों से जोड़ों के दर्द, गठिया और मांसपेशियों में होने वाले दर्द से निजात पाने के लिए किया जाता है। नियमित रूप से इस तेल से मालिश करने पर शरीर के रक्त संचार में सुधार आ सकता है। साथ ही जोड़ों व मांसपेशियों की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो जोड़ों के दर्द और गठिया की समस्या में सहायक साबित होता है।

हृदय स्वास्थ्य (Mustard Oil for Heart)

सरसों का तेल हृदय स्वस्थ के लिए भी सहायक होता है। कई रिपोर्टों में यह बताया गया है कि इसमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है जो इस्केमिक हृदय रोग (रक्त प्रवाह की कमी के कारण) की आशंका को 50 फीसदी तक कम कर सकते हैं।

त्वचा के लिए (Mustard Oil for skin)

बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में सरसों का तेल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। सरसों के तेल में ओमेगा-3, ओमेगा-6 फैटी एसिड , एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है। शरीर में इन तत्वों की कमी से उम्र बढ़ने की समस्या तेज हो सकती है। ऐसे में सरसों का तेल आपकी बढ़ती उम्र को रोकने के लिए काफी प्रभावी साबित हो सकता है।

बालों के लिए (Mustard Oil for Hair)

सरसों का तेल बालों और स्कैल्प के लिए काफी लाभकारी साबित होता है। इसे लगाने से बालों के विकास में मदद मिलती है। इसके अलावा रूसी की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

तेजपत्ता के फायदे (Benefits of Bay leaf)

तेजपत्ते के तेल में भी कई प्रकार के औषधीय गुण होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते हैं।

मांसपेशियों को रिलैक्स करने में करता है मदद (Bay leaf Helps to relax muscles)

तेजपत्ते का तेल मांसपेशियों को रिलैक्स करने में काफी मदद करता है। इसके तेल से मालिश करने से मसल्स रिलैक्स होती हैं और खून का संचालन पूरे शरीर में होता है। इसके साथ ही इस तेल का इस्तेमाल माइग्रेन और सिरदर्द के लिए भी किया जाता है।

बुखार (Benefits of Bay leaf in fever)

तेजपत्ता का तेल बुखार से भी आराम दिलाने में काफी फायदेमंद है। यह तेल इंफेक्शन को दूर करता है, शरीर में गर्मी पैदा करता है।

त्वचा

आज के समय में सुंदर त्वचा कौन नहीं पाना चाहता है। इसके लिए लोग क्या क्या नुस्खे नहीं आजमाते लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता है कि तेजपत्ता का तेल हमारी त्वचा के लिए काफी लाभकारी होता है। इसमें मिनरल्स, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिसकी वजह से त्वचा को कभी लाभ पहुंचता है और आपकी त्वचा मुलायम, साफ और कीटाणु रहित बनी रहती है। इसके साथ ही इसके तेल को बालों को बढ़ाने के लिए भी लगाया जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।