बेलगिरी के फायदे

बेलगिरी के फायदे (sportskeeda Hindi)
बेलगिरी के फायदे (sportskeeda Hindi)

गर्मियों के मौसम में सड़क किनारे और बाजार में बेल (Bael fruit) का जूस तेजी से बिकना शुरू हो जाता है। इस फल को हम जूस के रूप में ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और इसे सामान्य रूप से खाया भी जा सकता है। गर्मियों का मौसम बेल कई बीमारियों से बचाता है जैसे - दस्त, लू लगना, पेचिश आदि। जानते हैं इसके फायदे।

youtube-cover

बेलगिरी के फायदे : Benefits of Belgiri In Hindi

सिरदर्द में - सिरदर्द (headache) का इलाज समय रहते न किया जाए, तो घातक परिणाम का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बेल का सेवन इसके जोखिम से आपको बचा सकता है।

डायरिया में - अगर डायरिया का सही समय पर इलाज न किया जाए, तो यह जानलेवा भी हो सकता है। डायरिया की स्थिति में पतले दस्त होते हैं। ऐसे में बेल फल का सेवन डायरिया की चपेट में आने से बचाता हैं।

कान के दर्द से आराम - बेल फल कान दर्द (ear pain) में भी बहुत उपयोगी हैं। कान में दर्द और कान से तरल का स्राव होना एक आम समस्या है। आयुर्वेद में बेल के उपयोग से कान के दर्द, कान बहने और बहरेपन जैसी समस्याओं से आराम मिलता है।

पीलिया में - पीलिया होने का एक कारण लीवर में सूजन होना माना जाता है। पीलिया से बचने के लिए भी बेल फल के फायदे देखे गए हैं। बेल के फल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो लीवर में होने वाली सूजन को कम कर पीलिया के उपचार में मदद कर सकते हैं

आंखों के स्वास्थ्य में - आंख (eye) शरीर का अहम हिस्सा होती है। इसके जरिए हम अपने आसपास की खूबसूरती को देख पाते हैं। आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बेल फल खाना फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि बेल फल में विटामिन-ए की मात्रा पाई जाती है। विटामिन-ए का सेवन आंखों की रोशनी को बेहतर करने में मदद कर सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now