बेकिंग सोडा से बॉडी वॉश के 6 फायदे- Baking Soda Se Body Wash Ke 6 Fayde

बेकिंग सोडा से बॉडी वॉश के 6 फायदे
बेकिंग सोडा से बॉडी वॉश के 6 फायदे

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है। केक, पिज्जा के साथ ही ये अन्य कई खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल किया जाता है। खाने के साथ ही बेकिंग सोडा फेस ब्यूटी और बॉडी वॉश के भी काम आता है। बेकिंग सोडा त्वचा के लिए अच्छा एजेंट माना जाता है। ये त्वचा को हो रहे नुकसान से बचाने में काफी लाभ पहुंचाते हैं।

बेकिंग सोडा से बॉडी वॉश के 6 फायदे

1- बेकिंग सोडा से नहाने के कई फायदे हैं। इससे शरीर से टॉक्सिन तत्व (toxic element) बाहर निकल जाते हैं। इसके लिए नहाते वक्त पानी में चार चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर नहाना चाहिए।

2- नहाने के पानी में एक कप बेकिंग सोडा मिला लें इसके साथ ही इसमें एक चौथाई कप बेबी ऑयल भी डाल दें और फिर इस पानी से नहा लें। इससे शरीर को काफी रिलैक्स महसूस होगा। इसके साथ ही थकान (Baking soda relieves fatigue) भी दूर होगी।

3- बेकिंग सोडा (Removes odor of sweat) शरीर से आने वाली दुर्गंध को दूर करने में काफी मदद करता है। ये पीने को सोख लेता है और शरीर की बदबू को दूर कर देता है। इसके लिए 2 चम्मच बेकिंग सोडा और 2 चम्मच फिटकरी पाउडर नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करने से लाभ मिलेगा।

4- प्राइवेट पार्ट की बदबू को दूर करने (remove the smell of private part) के लिए बेकिंग सोडा एक अच्छा विकल्प है। इसके साथ ही ये यहां की सफाई भी करता है। इसके लिए एक मग गुनगुने पानी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर इससे सफाई करें। ऐसा करने से बदबू और बैक्टीरियल इंफेक्शन से छुटकारा मिलता है।

5- बेकिंग सोडा फेशियल क्लींजर (facial cleanser) की तरह काम करता है। इसमें नारियल तेल मिलाकर फेस वॉश करने से चेहरे की अच्छे से सफाई हो जाती है।

6- काले घुटनों व कोहनियों के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda for Dark Knees and Elbows) को पानी में मिला कर वॉश करने से काफी लाभ मिलता है। दरअसल, कई बार पिगमेंटेशन के चलते घुटने व कोहनियां काली हो जाती हैं। इसके लिए बेकिंग सोडा काम आ सकता है। पानी में बेकिंग सोडा को मिलाकर साफ करने से डेड स्किन सेल्स हट जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Ritu Raj
App download animated image Get the free App now