वजन कम करने के लिए जीरा, अजवाइन, सौंफ और हींग के फायदे

वजन कम करने के लिए जीरा, अजवाइन, सौंफ और हींग के फायदे (sportskeeda Hindi)
वजन कम करने के लिए जीरा, अजवाइन, सौंफ और हींग के फायदे (sportskeeda Hindi)

एक समय था जब लोग खेतों में काम करके अपने शरीर को फिट रखते थे। साथ ही अपने खानपान पर पूरा ध्यान भी रखते थे। लेकिन आज के इस समय में लोगों का असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। पहले के समय में लोगों के शरीर में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा नहीं होता था, लेकिन अब लोगों को ज्यादातर इन बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। फास्ट फूड्स का बहुत ज्यादा सेवन करने से भी लोगों में मोटापे की समस्या का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में हर किसी को रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज Exercise जरूर करनी चाहिए। वहीं वजन कम Weight lose करने के लिए जीरा, अजवाइन, सौंफ और हींग पाउडर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इनके फायदे।

youtube-cover

वजन कम करने के लिए जीरा, अजवाइन, सौंफ और हींग के फायदे : Benefits of cumin, celery, fennel and asafoetida for weight loss

1. जीरा, अजवाइन, सौंफ और हींग का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही ये सभी चीजें पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने और कब्ज या पेट में गैस Acidity की समस्या को दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है।

2. शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रखने के लिए जीरा, अजवाइन, सौंफ और हींग का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। मेटाबॉलिज्म ठीक रहने से आपका वजन भी संतुलित रहता है।

3. वजन कम करने के लिए जीरा, अजवाइन, सौंफ और हींग पाउडर में मदद करता है, क्योंकि इसके सेवन से जल्दी भूख नहीं लगती औप लंबे समय तक पेट भरा रहता है। इससे आपकी भूख नियंत्रित होती है और आप बहुत ज्यादा कैलोरी लेने से बचते हैं।

4. अगर किसी के शरीर में एक्स्ट्रा चर्बी Fat है तो इसी हटाने में भी जीरा, अजवाइन, सौंफ और हींग का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से एक्स्ट्रा फैट तेजी से कम होता है।

5. डायबिटीज के मरीजों में मोटापा होने से कई परेशानियां होने लगती हैं। शरीर में ब्लड शुगर Blood sugar level का लेवल कम करने और वजन कम करने में जीरा, अजवाइन, सौंफ और हींग का पाउडर फायदेमंद होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now