करी पत्ते के फायदे

करी पत्ते के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
करी पत्ते के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

अक्सर लोग खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए करी पत्ते का उपयोग करते हैं। करी पत्ता पोषक तत्वों से भरपूर हैं। इसलिए लोग अक्सर करी पत्ते का उपयोग खाने में छोक लगाने के लिए करते हैं। इसके अंदर कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, विटामिन सी, विटामिन ए आदि पोषक तत्व मौजूद हैं। ऐसे में अगर रोजाना करी पत्ते का सेवन किया जाए तो शरीर कई समस्याओं से दूर रह सकता है। ऐसे में जानते हैं करी पत्ते (Curry Leaves) के सेवन से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

youtube-cover

करी पत्ते के फायदे : Benefits of Curry Leaves in Hindi

आंखों के लिए लाभकारी -

आंखों (Eyes) की समस्या को दूर करने में व्यक्ति को रोजाना खाली पेट करी पत्ते का सेवन करना चाहिए। इससे ना केवल आंखों की रोशनी में सुधार आ सकता है बल्कि इसके अंदर विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों को तंदुरुस्त बनाने के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

मॉर्निंग सिकनेस की समस्या दूर करने के लिए -

अगर किसी को मॉर्निंग सिकनेस की समस्या होती है तो इसे दूर करने के लिए खाली पेट करी पत्ते का सेवन बेहद लाभकारी होता है। इसके सेवन से उल्टी की समस्या के साथ-साथ मतली, जी मिचलाना आदि समस्याओं से भी राहत मिलती है।

लिवर की समस्या को दूर करने के लिए -

खाली पेट करी पत्ते का सेवन करने से लिवर (Liver) की समस्या को दूर किया जा सकता है। करी पत्ता ना केवल सिरोसिस के जोखिम को कम करने में उपयोगी है बल्कि लिवर की कार्य क्षमता को बढ़ाने में भी बेहद मददगार साबित हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications