दिव्य श्वासारि वटी के फायदे: Divya Swasari Vati Ke Fayde

फोटो- 1 mg
फोटो- 1 mg

अगर किसी व्यक्ति को सांस से संबंधी बीमारी है या फिर फेफड़े सही तरीके से काम नहीं कर रहे, तो इस स्थिति में दिव्य श्वासारि वटी का सेवन रामबाण साबित हो सकता है। श्वासारी वटी का उपयोग सर्दी, खाँसी, जुकाम, बुखार, टी.बी., छाती में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, गले में खराश और अन्य सभी प्रकार के श्वसन संबंधी समस्या के उपचार में किया जाता है। वहीं श्वासारी वटी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में भी मदद करती है। यह दवा कोरोना वायरस (Covid-19) के रोकथाम हेतु उपयोगी आयुर्वेदिक विकल्प है। जानते हैं दिव्य श्वासारी वटी के क्या फायदे हैं।

दिव्य श्वासारि वटी का प्रयोग कैसे करें -

दिव्य श्वासारि वटी का प्रयोग करने के लिए आपको गर्म पानी या गर्म दूध का सेवन करना है। इनके साथ ही दिव्य श्वासारि वटी का सेवन करने से फायदा होता है। यदि आप गर्म पानी के साथ इस दवा का सेवन करेंगे तो और भी बेहतर परिणाम आपको मिलेगा। वहीं यदि आप वयस्क हैं तो प्रतिदिन 2 गोली का सेवन करें , 5 से 15 वर्ष के बच्चे प्रतिदिन 1 गोली का सेवन कर सकते हैं।

दिव्य श्वासारि वटी के फायदे -

दिव्य श्वासारि वटी एक आयुर्वेदिक दवा है, इस दवा के प्रयोग से व्यक्ति को कई फायदे होते हैं। अगर किसी को सर्दी जुखाम या फिर खांसी की समस्या हो रही है तो उसे दिव्य श्वासारि वटी का सेवन करना चाहिए। इससे राहत मिलती है। पुरानी खांसी में भी इस दवा के प्रयोग करने से लाभ मिलता है। इसके साथ ही यदि किसी को अस्थमा की समस्या है, वो भी इस दवा का प्रयोग कर सकते है। उनके लिए भी यह दवा लाभदायक सिद्ध होती है। टी.बी के रोगियों के साथ हीं Respiratory Disorder के मरीजों के लिए भी श्वासरि वटी का सेवन लाभदायक होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan