पुदीने के पत्तों का रस पीने के 7 फायदे- Pudina ke patto ka ras pine ke 7 fayde

पुदीने के पत्तों का रस पीने के 7 फायदे
पुदीने के पत्तों का रस पीने के 7 फायदे

पुदीने (Mint Benefits) को हम चटनी, आम पन्ना में, रायता, पुलाव के साथ ही कई अन्य चीजों में मिलाकर स्वाद बढ़ाने के लिए खूब सेवन करते हैं। मुख्य रूप से इसकी चटनी खूब पसंद की जाती है। ये भोजन को पचाने के साथ ही पेट में होने वाले कई रोगों को दूर करने में लाभकारी उपचार है। इसके साथ ही पुदीने के पत्तों का रस भी खूब पसंद किया जाता है। इसके कई सारे लाभ हैं। दरअसल, पुदीने (Pudina Ras Ke Labh) में मेंथोल, प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-ए, रिबोफ्लेविन, कॉपर, आयरन के अलावा कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं और ये सारे ही हमारी सेहत को खूब फायदे पहुंचाते हैं।

पुदीना रस पीने के 7 फायदे

1- दूर होगी शरीर की गर्मी (peppermint for body heat) पुदीना हमारे शरीर की गर्मी को दूर कर ठंडक पहुंचाने का काम करती है। इसके जूस के सेवन से सन स्ट्रोक से बचा जा सकता है।

2- पाचन के लिए (Digestion) एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पुदीने के पत्तियों का जूस पीने से पेट की मांसपेशियों को आराम मिलता है और साथ ही पाचन क्रिया तंत्र दुरुस्त रहता है।

3- पुदिना हाइड्रेट रखे (hydrated) गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी हो जाता है। शरीर में पानी की कमी होते ही कई सारी परेशानियां शुरू हो जाती हैं। ऐसे में पुदीने का जूस पीना बेहद ही फायदेमंद होता है। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है।

4- मौखिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिये पुदीना (mint for oral health) पुदिना मुंह से आने वाली दुर्गन्ध को दूर करने के साथ ही दांतों का पीलापन भी खत्म कर सकती है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टी दांतों को कई रोगों से बचाती हैं। इसके लिए पुदीने की पत्तियों से बने रस का सेवन करना चाहिए।

5- कफ करे दूर(problem of phlegm)

पुदीना से दूर होगा कफ की समस्या (problem of phlegm) जिन्हें कफ की समस्या रहती है उन्हें पुदीने का जूस का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद मेंथॉल नाक के बंद द्वार को खोल देता है। इसके साथ ही नाक से सांस लेने में आसानी होगी।

6- तनाव को दूर करे (mint for stress)

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग काम का टेंशन ज्यादा लेने लगे हैं। ऐसे में तनाव की समस्या हो जाती है। इसे दूर करने के लिए पुदीने के रस काफी काम आ सकता है। क्योंकि, इसकी तेज खुशबू और एंटीऑक्सीडेंट दोनों मिलकर तनाव को दूर कर रिलैक्स में मदद करते हैं।

7- इम्‍यूनिटी (Immunity)

पुदीने के रस के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक छमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है। पुदीने की पत्तियों में विटामिन सी, डी, ई, कैल्शियम, फास्फोरस और कुछ मात्रा में विटामिन बी भी होते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।