कच्चे लहसुन खाने के फायदे- Kache lahsun khane ke fayde

कच्चे लहसुन खाने के फायदे Image: freepik
कच्चे लहसुन खाने के फायदे Image: freepik

लहसुन का प्रयोग आमतौर पर खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है लेकिन, इसे भूनकर और कच्चा खाने की परंपरा काफी पुरानी है। क्योंकि, इसके इतने चौंकाने वाले फायदे हैं जिनके बारे में आपने शायद ही सोचा हो। खासकर पुरुषों के लिए तो लहसुन की कच्ची कलियां वरदान हैं। लहसुन के एकिलिन नामक औषधीय तत्व पाया जाता है। एलिकिन में जीवाणुरोधी, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।

पुरुषों के लिए बेहद लाभकारी

लहसुन में एफ्रो डिस्क पाया जाता है जो यौन इच्छा बढ़ाने में काफी मदद करता है। लहसुन में एलीसिन नाम का पदार्थ पाया जाता है, जो पुरुषों के मेल हार्मोन को ठीक रखता है। इसके अलावा लहसुन का सेवन करने से पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का खतरा भी दूर होता है। लहसुन में भारी मात्रा में विटामिन और सेलेनियम भी पाया जाता है, जिससे स्पर्म क्वालिटी बढ़ती है।

कच्चे लहसुन खाने के फायदे

रोज सुबह कच्चा लहसुन एक गिलास पानी के साथ खाने से आपका पाचन हमेशा ठीक रहता है और पाचन संबंधी विकार भी दूर रहते हैं।

रोज एक कच्चा लहसुन पानी के साथ खाने से शरीर का वजन घटता है।

रोजाना सुबह पानी के साथ कच्चा लहसुन खाने से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

शरीर को डिटॉक्स करने का बेहतरीन तरीका है कि आप सुबह कच्चा लहसुन खाए।

रोजाना अगर आप एक गिलास पानी के साथ कच्चा लहसुन खाते हैं तो कैंसर, डिप्रेशन और डायबिटीज से बच सकते हैं।

रोजाना कच्चा लहसुन खाने से ग्‍लूकोज लेवल कम करने में मदद मिलती है, जो शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

सर्दी-जुकाम और अस्थमा के लिए रोज सुबह खाएं कच्चा लहसुन

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हृदय को कार्डियोवस्कुलर बीमारियों से बचाने मदद करता है लहसुन

लहसुन के सेवन से यूटीआई यानी मूत्र मार्ग में संक्रमण और किडनी इंफेक्शन जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि रोज सुबह ताजा लहसुन ही खाएं और ज्यादा लहसुन न खाएं क्योंकि, इससे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जिन लोगों को लहसुन से एलर्जी है, वो कच्चा लहसुन बिलकुल न खाएं। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं और पेट में अल्सर की स्थिति में भी रोज लहसुन खाने से बचना चाहिए।

Edited by Ritu Raj