सुबह खाली पेट तुलसी खाने के फायदे

सुबह खाली पेट तुलसी के फायदे खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
सुबह खाली पेट तुलसी खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

धार्मिक रूप से तुलसी के पौधे को काफी पवित्र माना जाता है। इसलिए हर घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पौधे का जितना महत्व धार्मिक रूप से है, उतना ही आयुर्वेद में भी है। आयुर्वेद में तुलसी को औषधीय पौधा माना जाता है, जो व्यक्ति को कई रोगों से बचाता है। तुलसी हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती है। अगर व्यक्ति सुबह के समय खाली पेट तुलसी का पत्ता खाता है, तो इससे कई बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। तुलसी में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो पेट से संबंधित परेशानियां जैसे पाचन में परेशानी, पेट में जलन व एसिडिटी टाइप की दिक्कतों को दूर करने में मदद करती है। तो चलिए जानते हैं सुबह खाली पेट तुलसी का सेवन करने से होने वाले फायदे के बारे में।

youtube-cover

सुबह खाली पेट तुलसी खाने के फायदे : Benefits of Eating Tulsi Leaves in Hindi

दिल के लिए फायदेमंद -

तुलसी का पत्ता खाने से दिल संबंधी बीमारियों को दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही कोलेस्ट्रॉल और ब्लडप्रेशर के स्तर को भी नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

पाचन के लिए फायदेमंद -

अगर आप पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान है, तो तुलसी के पत्ते आपके लिए मददगार साबित होंगे। रोजाना खाली पेट तुलसी के पत्ते चबाने से एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या दूर होती है। साथ ही यह शरीर के पीएच लेवल को बरकरार रखने में भी सहायक है।

त्वचा में निखार लाने में कारगर -

तुलसी के इस्तेमाल से समय से पहले त्वचा की उम्र बढ़ने को रोकने में मदद मिलती है। प्रदूषण और सूरज की यूवी किरणें जैसे फ्री रेडिकल्स आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वे आपकी त्वचा में ढीलेपन और रिंकल्स का कारण बन सकते हैं। तुलसी की पत्तियों में मौजूद गुण त्वचा को भीतर से साफ़ करके निखरी त्वचा प्रदान करने में मदद करते हैं।

सर्दी दूर करने में फायदेमंद -

ठंड के मौसम में तुलसी के पत्तों का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। तुलसी की पत्तियां चबाने से कोल्ड और फ्लू दूर रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment