बादाम मक्खन के 4 फायदे और2  नुकसान - Badam Makkhan ke 4 fayde aur 2 Nuksan

बादाम मक्खन के 4 फायदे और 2 नुकसान
बादाम मक्खन के 4 फायदे और 2 नुकसान

अगर आप रोज जिम में अच्छी बॉडी बनाने के लिए खूब पसीना रहे हैं तो आपके अपने पोषक तत्वों से भरे आहाम में बादाम बटर का सेवन जरूर करना चाहिए। बादाम से बने मक्खन (benefits of almond butter) का सेवन करने से काफी फायदे होते हैं। वैसे भी इन दिनों नेचुरल बटर के बाद पीनट बटर और आलमंड बटर की मांग हो रही है। लेकिन, इन सब में बादाम मक्खन के ज्यादे फायदे होते हैं। ये न्यूट्रिशनल वैल्यू से भरपूर होता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, कैलोरी, फाइबर के साथ ही कई अन्य हेल्दी पैट पाए जाते हैं। इसके सेवन से हृदय रोगों से बचने के साथ कई अन्य समस्याओं से बच सकते हैं।

बादाम मक्खन के फायदे

1- मजबूत होंगी हड्डियों (strong bones) आलमंड बटर के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है और साथ ही इससे जुड़ी कई सारी परेशानियों से बचा जा सकता है। इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में होती हैं जो हड्डियों को मजबूत करती हैं। साथ ही मैग्नीशियम शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकने में मदद करती हैं। ऑस्टियोपोरोसिस के साथ ही स्पॉन्डिलाइटिस व हड्डियों के अन्य विकारों से भी बच सकते हैं।

2- हृदय के लिए (healthy heart) इसके सेवन से हृदय स्वस्थ रहता है। इसमें मोनो अनसैचुरेटेड फैटी एसिड होती है जो शरीर से कोलेस्ट्रॉल के लेवल को घटाकर कार्डियोवैस्कुलर रोगों के खतरे से बचाता है। साथ ही ब्लड क्लॉटिंग जैसी समस्या के होने का खतरा कम हो जाता है।

3- दिमाग के लिए अच्छा होता है (almond butter good for the brain) बादाम मक्खन में पाए जाने वाले फोलेट और विटामिन ई दिमाग की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। साथ ओमेगा 3 फैटी एसिड होने के चलते दिमाग की सेल्स को बढ़ाने में मददगार होती हैं।

4- डैमेज सेल को रिपेयर करे (repair damage cells) बादाम मक्खन के सेवन से शरीर में डैमेज हुई सेल्स रिपेयर होती हैं। बादाम एंटी ऑक्सीडेंट्स का भंडार होता है साथ ही, विटामिन की भरपूर मात्रा के चलते ये शरीर में डैमेज हुई सेल्स को रिपेयर करने में मदद करती हैं।

बादाम मक्खन के नुकसान

1- बादाम मक्खन के सेवन से उन लोगों को बचना चाहिए जिन्हें किडनी स्टोन (kidney stone) की समस्या है। क्योंकि, बादाम में ऑक्सालेट्स ज्यादा होता है, जिसके चलते ऐसे लोगों को समस्या हो सकती है।

2- वजन बढ़ सकता है (may gain weight) बादाम मक्खन में कैलोरी बेहद ही ज्यादा होती है ऐसे में आपका वजन घटने के बजाय बढ़ सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Ritu Raj