गर्मी में शहद के फायदे - Garmi Me Shahad Ke Fayde

गर्मी में शहद के फायदे ( फोटो - Sportskeeda Hindi )
गर्मी में शहद के फायदे ( फोटो - Sportskeeda Hindi )

शहद (Honey) के कई फायदे होते हैं। सेहत के लिए शहद बहुत लाभदायक भी होता है। शहद में ऐसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारी सेहत को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। शहद में फ्रक्टोज पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, नायसिन, विटामिन बी-6, विटामिन सी और एमिनो एसिड भी पाए जाते हैं। गर्मियों में शहद के कई लाभ मिलते हैं। इसके इस्तेमाल से पेट में बहुत लाभ मिलता है। साथ ही स्किन के लिए भी शहद के बहुत फायदे होते हैं। आर्युवेद में शहद के कई सारे लाभ बताए गए हैं। शहद के इस्तेमाल से गर्मियों में हुई टैनिंग से भी आप राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं गर्मियों में शहद के फायदे।

गर्मियों में शहद के फायदे

त्वचा के लिए लाभकारी शहद (skin benefits honey) - शहद और दूध से बने मास्क से स्किन पर लगाने से चेहरे पर चमक आ जाती है। इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर चेहरे की टैनिंग भी दूर होती है।

झुर्रियां में फायदेमंद (beneficial in wrinkles) - झुर्रियां की समस्या है, तो आप शहद, दूध और ऐलोवेरा को साथ में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसका इस्तेमाल आप दिनभर में कभी भी कर सकते हैं। इसको लगाने से पहले चेहरे पर थोड़ा पानी लगाएं। उसके बाद इसे चेहरे पर लगाए और सूखने पर ठंडे पानी से धोलें। इसका रोजाना इस्तेमाल करके झुर्रियों को कम किया जा सकता है।

फंटे होठों के लिए (for chapped lips) - यदि गर्मियों में आपके होंठ फटते हैं, तो इसके लिए आप शहद में ग्लीसरीन Glycerine मिलाकर होठों पर लगाने से फंटे होठों में बहुत आराम मिलता है।

इम्यून सिस्टम को बढ़ावा (boost immune system) - गर्मियों में शहद के सेवन से इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद मिलती है। ये आपके शरीर को चुस्त और दुरुस्त बनाते हैं।

पेट फूलना और कब्ज की समस्या से राहत (Relief from flatulence and constipation) - गर्मियों में अक्सर लोगों को पेट फूलने और कब्ज जैसी समस्याओं से पीड़ित रहते हैं। इसके उपाए के लिए आप नींबू पानी में शहद डालकर सेवन कर सकते हैं। इससे पेट की परेशानी से राहत मिल सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now