जलजीरा के फायदे- Jaljira ke fayde

जलजीरा के फायदे Image: freepik
जलजीरा के फायदे Image: freepik

जलजीरा गर्मियों के मौसम में खूब पिया जाता है, यह एक पौष्टिक पेय है जो शरीर को ठंडा करने में मदद करता है इसलिए इसे गर्मियों में खूब पसंद किया जाता है। जलजीरा न केवल वजन घटाने बल्कि स्कर्वी जैसी बीमारियों के इलाज में भी मदद करता है। यह एक उत्कृष्ट पेय है और लोगों को इसमें कैलोरी सामग्री के बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। इसके सेवन से एसिडिटी, मतली, मासिक धर्म में ऐठन के अलावा कई और बीमारियों में राहत मिलता है।

जलजीरा प्यास बुझाने वाला और वातित पेय पदार्थों से बेहतर विकल्प है इसमें बहुत अधिक कैलोरी होती है। इसमें मौजूद अदरक की मात्रा के कारण यह पेट को सोख लेता है और पेट में ऐंठन के कारण होने वाले दर्द में राहत देता है।

एनीमिया से बचाता है जलजीरा

शरीर में खून की कमी होने पर एनीमिया की समस्या होने लगती है। जलजीरे में जीरे का इस्तेमाल किया जाता है। जीरे में लौह तत्व की मात्रा बहुत अधिक होती है, अगर आप नियमित जलजीरे का सेवन करते हैं तो शरीर में रक्त की कमी नहीं होती है।

वेट लॉस में करता है मदद

आज के समय में मोटापे से लगभग हर तीसरा व्यक्ति परेशान है, वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज के साथ जलजीरे का भी सेवन करना शुरू कर दें। वजन कम करने में यह काफी लाभकारी है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादे होती है और यह आपके शरीर को डिटॉक्सिफाई भी करता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। दिन में दो बार इसका सेवन जरूर करें।

पीरियड्स में करें जलजीरे का सेवन

बहुत सी महिलाओं को मासिक धर्म के समय पेट में तेज दर्द की समस्या होती है। ऐसे में जलजीरे का सेवन कर पेट की दर्द से आराम पाया जा सकता है।

त्वचा में मिलता है लाभ

जलजीरा बनाने में अमचूर पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। और अमचूर पाउडर में उच्च मात्रा में विटामिन सी होता है। शरीर को विटामिन सी मिलने से त्वचा का रंग निखरता है और त्वचा से संबंधित अन्य फायदे मिलते हैं। इसके साथ ही विटामिन सी के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इसके अलावा भी जलजीरा का सेवन कर कई समस्याओं से बचा जा सकता है। इसलिए गर्मी के मौसम में इसका सेवन जरूर करें।