आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाएं जाते हैं ये 5 बीज

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाएं जाते हैं ये 5 बीज (फोटो - sportskeeda hindi)
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाएं जाते हैं ये 5 बीज (फोटो - sportskeeda hindi)

आज के समय में घंटों तक मोबाइल फोन, लैपटॉप या टीवी का इस्तेमाल करने से आंखें कमजोर हो रही हैं। छोटे-छोटे बच्चे भी नजर का चश्मा लगाकर रखते हैं। आंखों की रोशनी को बढ़ाने, इसे वीक होने से बचाने के लिए आपको डाइट का भी खास ध्यान जरूर रखना चाहिए। अगर व्यक्ति अपने खाने में गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां और शकरकंद का सेवन करता है तो इससे बहुत लाभ मिलता है। आंखों के लिए विटामिन बी1, विटामिन ई और ओमेगा 3 फैटी एसिड जरूरी होता है। आप चाहें तो इन पोषक तत्वों को प्राप्त करने के लिए कुछ बीजों (Seeds) का सेवन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कौन से बीज फायदेमंद हो सकते हैं।

youtube-cover

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाएं जाते हैं ये 5 बीज : Benefits Of 5 Seeds for Eyesight In Hindi

चिया सीड्स -

चिया सीड्स (Chia Seeds) पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अकसर लोग इनका सेवन वजन कम करने के लिए करते है। आप चाहें तो अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी चिया के बीज खा सकते हैं। चिया सीड्स में प्रोटीन, विटामिन बी1 और ओमेगा 3 अधिक मात्रा में पाया जाता है।

अलसी के बीज -

अलसी (Flax Seeds) के बीजों में विटामिन्स, मिनरल्स काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। अलसी के बीज खाने से आंखों की रोशनी बढ़ाई जा सकती है। क्योंकि अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर होता है। साथ ही इसमें प्रोटीन और विटामिन बी6 भी पाया जाता है।

हैंप सीड्स -

हैंप सीड्स (Hemp Seeds) यानी भांग के बीजों में काफी अधिक मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर किसी व्यक्ति की आंखें कमजोर हैं, तो उन लोगों के लिए इन बीजों का सेवन करना फायदेमंद हो सकत है। भांग के बीजों में विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है।

कद्दू के बीज -

कद्दू के बीजों (Pumpkin Seeds) में पोषक तत्व भरपूर होते हैं। अगर किसी की आई साइट वीक है, तो उसे रोजाना कद्दू के बीज अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए।

सूरजमुखी के बीज -

सूरजमुखी के बीज (Sunflower Seeds) आंखों के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। सूरजमुखी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही आंखों को कमजोर होने से भी बचाते हैं। सूरजमुखी की बीजों में विटामिन ई होता है। यह आंखों को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications