अजवाइन और प्याज के रस के सेवन से मिलते हैं ये 6 फायदे

अजवाइन और प्याज के रस के सेवन से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अजवाइन और प्याज के रस के सेवन से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अजवाइन और प्याज के रस का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ये दोनों ही चीजें औषधीय गुणों से भरपूर होती है। लेकिन क्या आपने कभी अजवाइन और प्याज के रस का एक साथ सेवन किया है। अजवाइन और प्याज के रस के मिश्रण का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। अजवाइन और प्याज के रस के मिश्रण का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि अजवाइन में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, थायमिन, राइबोफ्लेविन, फॉस्‍फोरस, आयरन और नियासिन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। तो वहीं, प्याज के रस में फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम, पोटैशियम, जिंक और विटामिन सी और विटामिन बी पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं अजवाइन और प्याज के रस के क्या-क्या फायदे होते हैं।

अजवाइन और प्याज के रस के सेवन से मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Ajwain And Onion Juice In Hindi

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या एक आम समस्या होती है, ऐसे में अगर आप अजवाइन और प्याज के रस का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

वजन कम करने में सहायक

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप अजवाइन और प्याज के रस के मिश्रण का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद तत्व वजन को कम करने में सहायक होते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए अजवाइन और प्याज के रस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि प्याज में हाइपोग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं। इसलिए इस मिश्रण का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

अजवाइन और प्याज के रस में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, इसलिए अगर आप इस मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

पेट के लिए फायदेमंद

अजवाइन और प्याज के रस का सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से अपच, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्या दूर होती है, साथ ही इसके सेवन से पाचन क्रिया (Digestion) में सुधार होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

अजवाइन और प्याज के रस का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इस मिश्रण में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होता है, जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।