अकरकरा के फायदे: Akarkara Ke Fayde

.अकरकरा के फायदे (फोटो - patrika)
.अकरकरा के फायदे (फोटो - patrika)

हमारे आस पास कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद मानी गई हैं। इनमें अश्वगंधा, अर्जुन की छाल और मुलेठी जैसे नाम शामिल हैं। वहीं, एक और जड़ी-बूटी है, जिसे शरीर के लिए फायदेमंद माना गया है। इस जड़ी-बूटी का नाम है अकरकरा। अकरकरा को अपने आहार में शामिल करने से आप घर बैठे कई बीमारियों को आसानी से दूर कर सकते हैं। क्योंकि यह कई औषधीय गुणों से समृद्ध होता है, जिस वजह से इसे सेहतमंद माना जाता है। जानते हैं अकरकरा के फायदे।

अकरकरा के फायदे – Benefits of Akarkara in Hindi

अपच होने पर - जिन लोगों को अक्सर अपच की समस्या रहती है उन्हें अकरकरा का सेवन करना चाहिए। अकरकरा पाचन को बेहतर करने में मदद कर सकता है। अकरकरा की जड़ें लार और अन्य डाइजेस्टिव जूस के स्राव को उत्तेजित कर पाचन में मदद कर सकती हैं। साथ ही यह पेट की गैस से भी राहत दिला सकता है

बुखार दूर करने के लिए - आज के समय मौसम बदलते ही लोगों को बुखार की शिकायत हो जाती है। वैसे तो बुखार होना एक आम बात है। खासकर बदलते मौसम की वजह से। ऐसे में अगर आप अमूमन समय बुखार से ही परेशान रहते हैं, तो अकरकरा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि अकरकरा में एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल के प्रभाव होते हैं, जो बुखार के असर को कम करने में मदद कर सकते हैं।

हिचकी आने पर - हिचकी को कम करने में भी अकरकरा चूर्ण का इस्तेमाल किया जा सकता है। हिचकी आने पर आधा चम्मच अकरकरा चूर्ण और शहद का मिश्रण फायदा पहुंचा सकता है।

कैसे करें अकरकरा का उपयोग -

अकरकरा की सेवन करने के लिए खाना खाने के बाद 100 मिलीलीटर सादे पानी में 3 ग्राम अकरकरा पाउडर मिला सकते हैं और इसका दिन में 1 बार सेवन कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।