बादाम और खसखस के फायदे

बादाम और खसखस के फायदे(sportskeeda Hindi)
बादाम और खसखस के फायदे(sportskeeda Hindi)

हमारे खाने में बहुत से अलग-अलग प्रकार के गुणकारी व्यंजन शामिल हैं। जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। नट्स आकार में भले ही छोटे होते हैं, लेकिन इनमें पोषक तत्वों बहुत होते हैं। बादाम (badam) में प्रोटीन, विटामिन ई, फाइबर और ओमेगा 3 काफी अच्छी मात्रा में होता है। इसके अलावा बादाम में मोनोअनसैचुरेटेड फैट, मैग्नीशियम, नियासिन, राइबोफ्लेविन तत्व पाए जाते हैं। इसलिए बादाम (almond) को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। वहीं, खसखस में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और फास्फोरस पर्याप्त मात्रा में होता है। इसके अलावा खसखस (khaskhas) में आयरन की अच्छी मात्रा में होता है। खसखस कैलोरी और फैट भी होता है, लेकिन वेट लॉस (weight loss) के दौरान इसका सेवन डायटीशियन की सलाह पर ही करना चाहिए। अगर आप खसखस और बादाम के सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर को अधिक लाभ होता है। जानिए कैसे ये दोनों चीजें आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है।

youtube-cover

खसखस और बादाम के फायदे - Benefits Of Almond And Khaskhas In Hindi

पाचन के लिए लाभकारी -

खसखस के सेवन से पेट की समस्या दूर की जा सकती है। इसमें फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से गैस, कब्ज से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा, फाइबर कोलन कैंसर से भी रोकथाम करने का काम कर सकता है।

मुंह के छालों के लिए -

अगर कोई मुंह के छालों से परेशानी है तो वह खसखस का सेवन करें। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो पेट की गर्मी को शांत करती है और मुंह के छालों में अराम मिलता है।

दिल के लिए -

बादाम के सेवन से दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसके सेवन से लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।

कैंसर से बचाव -

बादाम में एंटीकैंसर प्रभाव होता है, जो कैंसर सेल लाइन को बढ़ने से रोक सकता है। इसलिए रोज सुबह भीगे बादाम का सेवन करना चाहिए।

आंखों के लिए -

आज के समय में लोगों की आंखे कमजोर हो रही हैं इसके पीछे कई कारण है। ऐसे में आंखों की कमजोरी दूर करने के लिए बादाम बहुत फायदेमंद होते हैं। सुबह खाली पेट भीगे बादाम जरूर खाने चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now