आमलकी के फायदे- Amalaki ke Fayde

आमलकी के फायदे(फोटो:tv9 bharatvarsh)
आमलकी के फायदे(फोटो:tv9 bharatvarsh)

आमलकी को आयुर्वेद में कई रोगों के इलाज के लिए इस्तेमाल में लिया जाता है। आमकली मुख्य रूप से आंवला है, जिससे कई तरह के रसायन तैयार किए जाते हैं। ये विटामिन सी, अमीनो एसिड, पेक्टिन, टैनिन और गैलिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। ये सारे गुण कई संक्रामक बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं। आमकली में आंवला के अलावा पलाश, घी और शहद आदि को मिला कर तैयार किया जाता है।

आमलकी के लाभ Benefits of Amalaki in Hindi

पित्त शांत करता है (Amalaki Benefits in pitta)

आमलकी पित्त को शांत करने के लिए जाना जाता है। ये पेट के पीएच को बैंलेस तो करता ही है साथ ही एसिड रिफ्ल्स के लक्षणों में कमी लाता है। जिन्हें सोने के बाद गैस की समस्या है उनके लिए यह काफी फायदेमंद होता है। रोजाना इसके सेवन से पाचन क्रिया ठीक रहती है और साथ ही एसिडिटी की समस्या भी नहीं होती है।

कोलेस्ट्रॉल (Amalaki Good for cholesterol)

आमलकी खून में बढ़े लिपिड (वसा) को कम करने में मदद करता है। नियमित रूप से सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे रोगियों को आमलकी को गर्म पानी के साथ खाना चाहिए।

बालों की समस्‍या (Amalaki in hair problem)

आमलकी बालों की समस्या में भी काफी लाभकारी है, बालों का झड़ना और गंजेपन की समस्या में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आमलकी फल और त्रिफला को पानी में भीगो कर रख दें। 2 घंटे बाद हाथों से मिस कर इसका लेप तैयार कर लें और इसे सिर में लगाए। गंजेपन की समस्या के साथ बालों से जुड़ी लगभग सारी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

शरीर को डिटॉक्स करता है (Amalaki Detoxes the Body)

आमलकी शरीर से हानिकारक तत्वों को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसे लेने से पेट साफ रहता है साथ ही शरीर से वेस्ट चीजों को बाहर निकाल कर अंदर से डिटॉक्स करने में मदद करता है।

ज्यादा प्यास लगने पर (Jayda Payas lagne ki smasya ko khatm karta hai Amalaki)

अगर बहुत ज्यादा प्यास लगती है तो इसे काबू करना जरूरी होता है। इसके लिए आमलकी फल के 2 से 4 ग्राम चूर्ण में 5 से 10 ग्राम शहद मिलाकर दिन में दो से तीन बार सेवन करें। जल्दी प्यास लगनी की समस्या जल्द दूर हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Ritu Raj