आंवला रस और शहद की ये जोड़ी आपको रखेगी सदा सेहतमंद, जानिए!

This pair of amla juice and honey will keep you healthy forever, know!
आंवला रस और शहद की ये जोड़ी आपको रखेगी सदा सेहतमंद, जानिए!

आंवला और शहद का इस्तेमाल सदियों से घरेलू उपचार के तौर पर किया जाता रहा है। ये दोनों ही चीजें सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। वैसे तो आंवला और शहद कई औषधीय गुणों का भंडार माना गया है लेकिन इन दोनों का अगर साथ में सेवन किया जाए, तो असर दोगुना हो जाता है। इन दोनों का साथ में सेवन करने से आप शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं।आंवले के रस में एक चम्मच शहद और 1 बड़ा चम्मच अदरक का रस भी मिलाएं. इस मिश्रण का सेवन आप रोजाना सुबह के समय कर सकते हैं. अगर आप सुबह सबसे पहले इस मिश्रण का सेवन करते हैं तो आंवला और शहद आपके सिस्टम को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं.

इसके साथ ही ये स्किन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में कारगर है। इसकी मदद से स्किन की रंगत को भी सुधारा जा सकता है। इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे आंवला रस और शहद के फायदे के बारे में। आंवला और शहद दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इनका सेवन करने से शरीर को कई तरह की बीमारियों और उनके प्रभाव से बचाया जा सकता है। ऐसे में जानिए आंवला और शहद के फायदे क्या हैं।

आंवला और शहद
आंवला और शहद

पाचन शक्ति बेहतर करे

शहद में कई ऐसे गुण होते हैं जो पाचन शक्ति को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। आयुर्वेद में शहद को पाचन संबंधित परेशानियों के लिए वरदान माना गया है। वहीं आंवला में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से पाचन क्रिया मजबूत हो सकती है। यह हाइपरएसिडिटी व अन्य कई पाचन संबंधित परेशानी से निजात दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। ऐसे में आंवला के रस में शहद मिलाएं और इसका सेवन करें।

youtube-cover

डायबिटीज के लिए आंवला रस और शहद

आंवला में एंटी-डायबिटिक गुण पाया जाता हैं, जो बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता हैं। वहीं शहद में आंवला का रस मिलाकर इसका सेवन किया जाए तो इसका असर दुगुना हो जाता है। डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करना चाहिए।

सर्दी-खांसी में लाभदायक

आंवला का रस और शहद का सेवन करने से सर्दी-खांसी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आंवला में मौजूद विटामिन-सी सर्दी से राहत दिलाने में मदद करते हैं। वहीं इसका शहद के साथ सेवन किया जाए तो इससे तुरंत राहत मिलती है।

त्वचा के लिए आंवला रस और शहद

आंवला को आयुर्वेद में त्वचा के लिए फायदेमंद माना गया है। आंवला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। वहीं, इसका इस्तेमाल सनस्क्रीन व एंटी एजिंग प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है। इसके साथ ही आंवला में स्किन व्हाइटनिंग एजेंट भी होते हैं, जो त्वचा की रंगत को सुधारने में कारगर है। शहद त्वचा को कुदरती रूप से मॉइस्चराइज करता है। शहद में एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को बैक्टीरियल संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।