आंवला के पत्तों के सेवन से मिलते हैं ये 5 लाभ

आंवला के पत्तों के सेवन से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
आंवला के पत्तों के सेवन से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

आंवला का सेवन तो आपने किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी आंवला के पत्तियों का सेवन किया है। आंवला की पत्तियों का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि आंवला की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती है। आंवला की पत्तियों का सेवन करने से वजन को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि आंवला की पत्तियां आयरन, विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे तत्वों से भरपूर होती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं आंवला के पत्तों के सेवन के क्या-क्या लाभ होते हैं।

आंवला के पत्तों के सेवन से मिलते हैं ये 5 लाभ-Benefits Of Amla Leaves In Hindi

वजन को कम करे

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको आंवला के पत्तों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

इम्यूनिटी को बूस्ट करे

अगर आप इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको आंवला के पत्तों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि आंवला के पत्तों में पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो आपको आंवला के पत्तों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि आंवला के पत्तों में पाया जाने वाला एंटी डायबिटिक गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप आंवला के पत्तों का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करने में और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप आंवला के पत्तों का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आंवला के पत्तों में पाया जाने वाला विटामिन सी त्वचा को स्वस्थ रखने में और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now