सेब खाने के फायदे और सही समय जानिए 

सेब खाने के फायदे और सही समय जानिए  (sportskeeda Hindi)
सेब खाने के फायदे और सही समय जानिए (sportskeeda Hindi)

सेब (Apple) खाना व्यक्ति की अच्‍छी सेहत पाने का बढ़िया तरीका है। रोजाना एक सेब से ढेरों लाभ मिलते हैं। सेब में ढेर सारा फाइबर और कई पोषक तत्‍व होते हैं जो शरीर के कई अंगों को लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन अक्सर लोगों को सेब खाने का सही समय नहीं पता होता होता, जिसकी वजह से वह इसका पूरा लाभ नहीं उठा पाते। तो चलिए जानते हैं सेब के फायदे और इसे खाने का सही समय।

सेब खाने का सही समय - Seb Khane Ka Sahi Samay In Hindi

सेब खाना हर किसी की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है लेकिन इसका पूरा लाभ मिले इसके लिए जरूरी है कि इसे सही समय पर और सही तरीके से खाया जाए। वैसे देखा जाए तो सेब को सूर्यास्‍त के पहले कभी भी खा सकते हैं लेकिन अगर इसे सुबह-सुबह (Morning Time) खाया जाए तो सबसे बेहतर होता है। वहीं, नाश्‍ते में सेब (Apple) खाना इसके फायदे को कई गुना बढ़ा देता है। वहीं अगर सेब रात में खाया जाए तो इससे पाचन की समस्‍या हो सकती है क्‍योंकि सेब में ढेर सारा फाइबर होता है, जो रात में सही तरीके से पच नहीं पाता है। एक बात क ध्‍यान रखें कि बहुत देर से काटकर रखा गया सेब न खाएं।

सेब खाने के फायदे - Seb Khane Ke Fayde In Hindi

खराब कोलेस्‍ट्रॉल के लिए -

अगर आप रोजाना एक सेब खाते हैं, तो इससे शरीर में खराब कोलेस्‍ट्रॉल के लेवल को बढ़ने से रोका जा सकता है, जिससे दिल (Heart) की बीमारियों से बचाव होता है। यदि कोलेस्‍ट्रॉल खतरनाक स्‍तर तक बढ़ने लगे तो सेब को उबालकर खाने से जल्‍दी और ज्‍यादा लाभ होता है।

गैस और कब्ज की समस्या -

अगर आप रोजाना एक सेव खाते हैं तो इससे गैस और कब्‍ज से राहत मिलती है।

अस्‍थमा की समस्या में -

जिन लोगों को अस्‍थमा की बीमारी है उनके लिए सेब बहुत लाभकारी होता है। इसके सेवन से अस्‍थमा के अटैक में कमी आती है। सेब में मौजूद फ्लेवोनोइड्स फेंफड़ों को मजबूत बनाते हैं।

दांतों के लिए -

सेब में ढेर सारा फाइबर और एंटीबैक्‍टीरियल गुण होते हैं जो दांतों (Teeth) को स्‍वस्‍थ रखने में मदद करते हैं।

लीवर की समस्या में -

जिन लोगों को लीवर (Liver) की समस्‍या है, उन्‍हें रोजाना सेब का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही सेब का सेवन पेट की बीमारियों से बचाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment