सोने से पहले एप्पल साइडर विनेगर पीने के फायदे : Sone Se Phele Apple Cider Vinegar Pine Ke Fayde

रात में सोने से पहले एप्पल साइडर विनेगर पीने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
रात में सोने से पहले एप्पल साइडर विनेगर पीने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) का सेवन सेहत के लिए लाभकारी होता है। सेब का सिरके में विटामिन बी, एसिटिक एसिड और साइट्रिक एसिड, कैरोटेनॉयड्स और बीटा कैरोटेनॉयड्स, एंटी-माइक्रोबियल गुणों के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। अक्सर लोग सुबह खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, रात में सोने से पहले सेब का सिरका पीने से भी सेहत को कई लाभ मिलते हैं। जानते हैं इसके बारे में।

सोने से पहले एप्पल साइडर विनेगर पीने के फायदे

सांसों की बदबू और एलर्जी से दूर होती है - सेब के सिरके में मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पेट में हानिकारक बैक्टीरिया को विकसित होने से रोकते हैं। इसके साथ ही यह सांस की बदबू से छुटकारा दिलाने में भी बहुत फायदेमंद है। एप्पल साइडर विनेगर पेट या आंतों के संक्रमण से लड़ने में भी मददगार है, जो त्वचा में इन्फेक्शन का कारण बनते हैं। जिससे यह त्वचा (skin) में एलर्जी के जोखिम को भी कम करता है।

वजन घटाने के लिए - सेब का सिरका पीने से वजन घटाने (weight loss) में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह पाचन को बेहतर बनाने और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में भी मददगार है, जिससे आपको अधिक और तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है - ब्लड शुगर लेवल (blood sugar level) को कंट्रोल रखने के लिए सुबह की तरह रात में एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करना चाहिए। सेब का सिरका शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाने में मदद करता है और ब्लड शुगर के सामान्य स्तर को बनाए रखने में मददगार है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।