त्वचा के लिए सेब के सिरके के 5 फायदे- Skin Ke Liye Seb Ke Sirke Ke Fayde

त्वचा के लिए सेब के सिरके के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
त्वचा के लिए सेब के सिरके के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सेब के सिरके (Apple cider vinegar) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं, क्योंकि सेब का सिरका पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सेब का सिरका स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। जी हां अगर आप सेब के सिरके का उपयोग त्वचा पर लगाने के लिए करते हैं, तो इससे स्किन संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि सेब के सिरके में एंटी बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिहाज से भी काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं त्वचा के लिए सेब के सिरके के क्या-क्या फायदे होते हैं।

त्वचा के लिए सेब के सिरके के 5 फायदे

1- पिंपल्स (Pimples) की समस्या एक आम समस्या बन गई है। पिंपल्स की शिकायत होने पर चेहरे की खूबसूरती खो जाती है। लेकिन पिंपल्स की शिकायत होने पर अगर आप सेब के सिरका का फेस पैक चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे पिंपल्स की शिकायत दूर होती है।

फेस पैक बनाने की विधि- सेब का सिरका त्वचा पर लगाने के लिए सेब के सिरके में हल्का सा पानी मिला लेना चाहिए, फिर कॉटन की मदद से सेब के सिरके को चेहरे पर लगाना चाहिए। लगाने के 10 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लेना चाहिए।

2- डेड स्किन सेल्स (Dead Skin Cells) की शिकायत होने पर चेहरा बेजान लगने लगता है। लेकिन डेड स्किन सेल्स की शिकायत होने पर अगर आप सेब का सिरका चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे डेड स्किन सेल्स की शिकायत दूर होती है।

फेस पैक बनाने की विधि- इस फेस पैक को बनाने के लिए सेब के सिरका में गुलाब जल और शहद मिला लेना चाहिए, फिर इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाना चाहिए, इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

3- बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए सेब के सिरके का उपयोग काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सेब के सिरके में मैलिक और लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो झुर्रियों (Wrinkles) की शिकायत को दूर करने में मदद करता है।

फेस पैक बनाने की विधि- इस फेस पैक को बनाने के लिए सेब के सिरके में आलू का रस मिला लेना चाहिए, फिर इस पेस्ट को 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना चाहिए, इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

4- हर किसी की चाहत होती है खबूसरत दिखना, खूबसूरत दिखने के लिए लोग तमात तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप सुंदरता बढ़ाने के लिए सेब के सिरके का उपयोग करते हैं, तो इससे चेहरे पर निखार (Glowing Skin) आता है।

फेस पैक बनाने की विधि- इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने के लिए सेब के सिरके में पानी मिला लेना चाहिए, फिर इसको चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाना चाहिए। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

5- गर्मी के मौसम में अक्सर कर लोगों को टैनिंग (Tanning) की शिकायत हो जाती है। लेकिन टैनिंग की शिकायत होने पर अगर आप सेब के सिरके का उपयोग करते हैं, तो इससे टैनिंग की शिकायत दूर होती है।

फेस पैक बनाने की विधि- इस फेस पैक को बनाने के लिए आधे कप सेब के सिरका में 4 कप पानी मिला लेना चाहिए, फिर इसको कॉटन की मदद से स्किन पर लगाना चाहिए और हल्के हाथों से मसाज करना चाहिए, फिर 10 मिनट बाद चेहरा धो लेना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava