सेब के छिलके के 7 फायदे- Seb Ke Chhilke Ke Fayde

सेब के छिलके के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सेब के छिलके के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सेब (Apple) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन कई लोग सेब के छिलके (Apple Peel) को छीलकर खाना पसंद करते हैं। पर क्या आप जानते हैं सेब को कभी भी छीलकर नहीं खाना चाहिए, बल्कि सेब का सेवन छिलके सहित ही करना चाहिए, क्योंकि सेब के साथ-साथ सेब के छिलके भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, सेब के छिलकों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, साथ ही इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम, फोलेट, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए इसके छिलके का सेवन कई बीमारियों को दूर करने में मददगार साबित होता है। आइए जानते हैं सेब के छिलके के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सेब के छिलके के 7 फायदे

1- सेब के छिलके में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप सेब को छिलके सहित खाते हैं, तो इससे पाचन (Digestion) संबंधी समस्या दूर होती है। साथ ही पाचन तंत्र मजबूत भी होता है।

2- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए सेब का सेवन लाभदायक साबित होता है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों को सेब का सेवन छीलकर नहीं करना चाहिए, क्योंकि सेब के छिलके में पाया जाने वाला तत्व ही ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

3- वजन (Weight) कम करने में सेब का सेवन फायदेमंद साबित होता है। लेकिन वजन कम करने के लिए सेब को छिलके सहित ही खाना चाहिए, क्योंकि सेब के छिलके में फाइबर की भरपूर मात्रा मौजूद होती है, जो वजन को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है।

4- सेब का सेवन छिलके सहित करने से कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी का जोखिम कम होता है। क्योंकि सेब के छिलके में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो लिवर, पेट और ब्रेस्ट के कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से रोकने में मददगार साबित होता है।

5- सेब का सेवन छिलके सहित करना हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब के छिलके में कई एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो हार्ट की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही सेब को छिलके सहित खाने से कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।

6- सेब के छिलके में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप सेब का छिलके सहित सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया (Anemia) की शिकायत दूर होती है। बता दें कि शरीर में आयरन की कमी के कारण ही एनीमिया की शिकायत होती है।

7- सेब के छिलके में विटामिन ए और विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप सेब को छिलके सहित खाते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी (Eye Sight) तेज होती है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) भी मजबूत होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।