सोने से पहले चेहरे पर लगाएं एलोवेरा जेल, मिलेंगे कई फायदे

सोने से पहले चेहरे पर लगाएं एलोवेरा जेल, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सोने से पहले चेहरे पर लगाएं एलोवेरा जेल, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

एलोवेरा जेल का उपयोग त्वचा और बालों दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि एलोवेरा जेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। एलोवेरा जेल विटामिन-ई, विटामिन सी, विटामिन बी और फोलिक एसिड के साथ-साथ एंटी-बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाते हैं, तो यह त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। रात को सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा खीली-खीली नजर आती है और त्वचा पर निखार भी आता है। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सोने से पहले चेहरे पर लगाएं एलोवेरा जेल, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Applying Aloe Vera Gel On Face Before Sleeping In Hindi

पिंपल्स होते हैं दूर

पिंपल्स (Pimples) की समस्या एक आम समस्या होती है, लेकिन पिंपल्स की शिकायत होने पर अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल लगाते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण पिंपल्स की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पिंपल्स में होने वाले सूजन को भी कम करने में सहायक होते हैं।

दाग धब्बे होते हैं दूर

चेहरे पर दाग धब्बों की शिकायत होने पर चेहरे की खूबसूरती खो जाती है, ऐसे में अगर आप रात को सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियरल और विटामिन ई दाग-धब्बों की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

डार्क सर्कल होते हैं कम

आंखों के नीचे काले घेरे यानि डार्क सर्कल (Dark Circle) की शिकायत होने पर अगर आप एलोवेरा जेल लगाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी और विटामिन ई डार्क सर्कल की समस्या को कम करने में मदद करते हैं।

त्वचा रहती है मॉइस्चराइज

मौसम बदलने की वजह से स्किन ड्राई (Dry Skin) हो जाती है, ऐसे में अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाते हैं, तो इसमें मौजूद गुण त्वचा को मॉइस्चराइज रखने में मदद करते हैं।

त्वचा बनती है चमकदार

अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाते हैं, तो इससे त्वचा चमकदार बनती है और त्वचा पर निखार (Glowing Skin) आता है। साथ ही एलोवेरा जेल के अंदर अमीनो एसिड पाया जाता है, जो त्वचा की कोशिकाओं को टाइट रखने में मददगार साबित होता है।

बढ़ती उम्र के लक्षण होते हैं कम

अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाते हैं, तो इससे बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करने में मदद मिलती है। जी हां इसमें मौजूद विटामिन ई और विटामिन सी झुर्रियों (Wrinkles) और फाइन लाइंस (Fine Lines) जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications