बालों में एलोवेरा और सरसों का तेल लगाने के फायदे

बालों में एलोवेरा और सरसों का तेल लगाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
बालों में एलोवेरा और सरसों का तेल लगाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

बालों में कई तरह की समस्याओ को दूर करने के लिए एलोवेरा और सरसों का तेल (mustard oil) लगाना लाभकारी होता है। सरसों का तेल बालों में लगाना किसी वरदान से कम नहीं है। सरसों का तेल बालों के लिए एक बेहतरीन हेयर टॉनिक है। अगर अपने बालों में सरसों का तेल लगाते हैं तो इससे आपके बाल मजबूत और शाइनी बनते हैं। बता दें, सरसों के तेल में प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड, नियासिन जैसे बालों के लिए जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते है। वहीं बात अगर एलोवेरा की करें तो ये एंटी-बैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी6, विटामिन बी12 भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। जानते हैं बालों में एलोवेरा और सरसों का तेल मिलाकर लगाने के फायदे। (Benefits Of Aloe Vera And Mustard Oil For Hair)।

youtube-cover

बालों में एलोवेरा और सरसों का तेल लगाने के फायदे : Benefits of applying aloe vera and mustard oil on hair in hindi

रूसी से छुटकारा - बालों से रूसी की समस्या को दूर करने के लिए आप अपनी स्कैल्प पर एलोवेरा और सरसों का तेल मिलाकर लगा सकते हैं, इससे डैंड्रफ (dandruff) की समस्या से छुटकारा मिलता है। एलोवेरा और सरसों के तेल दोनों में ही एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। स्कैल्प में नमी को लॉक करने में मदद करते हैं और रूसी को हटाते हैं।

डैमेज बालों से छुटकारा - बढ़ते प्रदूषण, पोषण की कमी जैसे कारणों की वजह से लोगों के बाल ड्राई, डैमेज और फ्रिजी होने लगे हैं। ऐसे में आप अपने बालों में एलोवेरा और सरसों के तेल को मिक्स करके लगा सकते हैं। ये आपको बालों को पर्याप्त पोषण प्रदान करते हैं। डैमेज रिपेयर होती है, बालों में नमी बनी रहती है और बालों में प्राकृतिक चमक आती है। यह मिश्रण बालों के लिए एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है।

बाल झड़ना बंद होता है - एलोवेरा और सरसों का तेल लगाने से बालों के रोम को पोषण मिलता है और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह कॉम्बिनेशन आपके बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और बालों का झड़ना कम करता है। इसे आप हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now