चेहरे पर बेसन और दूध लगाने से मिलते हैं कई फायदे

चेहरे पर बेसन और दूध लगाने से मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
चेहरे पर बेसन और दूध लगाने से मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

बेसन का उपयोग त्वचा को काफी लाभ पहुंचाता है। बहुत से लोग बेसन में दही मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं, तो कई लोग इसमें गुलाब जल मिलाकर लगाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी बेसन में दूध मिलाकर चेहरे पर लगाया है। बेसन में दूध मिलाकर लगाने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है और त्वचा पर निखार भी आता है। क्योंकि बेसन में एंटीऑक्सीडेंट्स और मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। तो वहीं दूध भी मॉइश्चराइजिंग गुणों के साथ-साथ विटामिन ई, प्रोटीन और विटामिन डी से भरपूर होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं चेहरे पर बेसन और दूध लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

चेहरे पर बेसन और दूध लगाने से मिलते हैं कई फायदे-Benefits Of Applying Besan And Milk On The Face In Hindi

अनचाहे बालों से छुटकारा

चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए बेसन और दूध लगाना फायदेमंद होता है। क्योंकि यह एक नेचुरल हेयर रिमूवल है। इस कॉम्बिनेशन को चेहरे पर लगाने से अनचाहे बाल साफ हो जाते हैं।

पिंपल्स होते हैं दूर

पिंपल्स (Pimples) की समस्या एक आम समस्या होती है, ऐसे में अगर आप चेहरे पर बेसन और दूध का मिश्रण लगाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण पिंपल्स की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

त्वचा रहती है मॉइश्चराइज

ड्राई स्किन (Dry Skin) की शिकायत होने पर त्वचा पपड़ीदार नजर आने लगती है, ऐसे में अगर आप चेहरे पर बेसन और दूध का मिश्रण लगाते हैं, तो इससे त्वचा मॉइश्चराइज रहती है। इसके लिए हफ्ते में 2 बार इसे पैक को चेहरे पर लगाना चाहिए।

ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद

ऑयली स्किन (Oily Skin) वालों को त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, ऐसे में अगर आप बेसन में दूध मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल से छुटकारा मिलता है।

बढ़ती उम्र के लक्षण करे कम

बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करने के लिए चेहरे पर बेसन और दूध लगाना फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण झुर्रियों (Wrinkles) और फाइन लाइंस (Fine Lines) जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

दाग धब्बों को करे दूर

दाग धब्बों की समस्या होने पर चेहरे की खूबसूरती खो जाती है, ऐसे में अगर आप चेहरे पर बेसन में दूध मिलाकर लगाते हैं, तो इससे दाग धब्बों की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही इस फेस पैक के इस्तेमाल से डेड स्किन सेल्स की समस्या दूर होती है और त्वचा पर निखार (Glowing Skin) भी आता है।

चेहरे पर बेसन और दूध कैसे लगाएं ?

इस फेस पैक को तैयार करने के लिए दो चम्मच बेसन में थोड़ा सा कच्चा दूध और हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करना चाहिए। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाना चाहिए। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment