चेहरे पर बेसन लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

चेहरे पर बेसन लगाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
चेहरे पर बेसन लगाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन की देखभाल करना भी जरूरी होता है। स्किन की देखभाल न करने की वजह से स्किन संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्किन की देखभाल करने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रसोई में मौजूद चीज से ही आप अपने स्किन की देखभाल कर सकते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं बेसन (Gram flour) की, बेसन का उपयोग कई व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन अगर आप चेहरे पर बेसन का फेस पैक लगाते हैं, तो यह स्किन को कई लाभ पहुंचाते हैं। चेहरे पर बेसन लगाने से स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि बेसन में एंटीबैक्‍टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं चेहरे पर बेसन लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

चेहरे पर बेसन लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे-Benefits Of Applying Besan On The Face In Hindi

पिंपल्स में फायदेमंद

पिंपल्स (Pimples) की समस्या आजकल ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है, लेकिन पिंपल्स की शिकायत होने पर अगर आप चेहरे पर बेसन लगाते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण पिंपल्स की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

ऑयली स्किन वालों के लिए फायदेमंद

जिन लोगों की स्किन ऑयली (Oily Skin) होती है, उनके लिए बेसन का उपयोग फायदेमंद होता है। जी हां अगर आप नियमित रूप से स्किन पर बेसन लगाते हैं, तो इससे ऑयली स्किन की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसको लगाने से त्वचा से अधिक तेल निकल जाते हैं।

डेड स्किन सेल्स से मिलता है छुटकारा

डेड स्किन सेल्स (Dead Skin Cells) की समस्या होने पर चेहरा डल हो जाता है, लेकिन डेड स्किन सेल्स की समस्या होने पर अगर आप चेहरे पर बेसन लगाते हैं, तो इससे त्वचा पर निखार आता है, साथ ही डेड स्किन सेल्स से भी छुटकारा मिलता है।

स्किन पर बनी रहती है नमी

सर्दियों के मौसम से स्किन काफी रूखी (Dry Skin) हो जाती है। जिसकी वजह से त्वचा पपड़ीदार हो जाती है, लेकिन सर्दियों में अगर आप त्वचा पर बेसन लगाते हैं, तो इससे त्वचा पर नमी बरकरार रहती है।

चेहरे पर आता है निखार

चेहरे पर मौजूद गंदगी को साफ करने के लिए बेसन का उपयोग काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि बेसन में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। इसलिए इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने से त्वचा की गदंगी दूर होती है। साथ ही त्वचा पर निखार (Glowing Skin) भी आता है।

इन तरीकों से चेहरे पर लगा सकते हैं बेसन

1- चेहरे पर बेसन लगाने के लिए आप 2 चम्मच बेसन में हल्दी और नींबू मिलाकर लगा सकते हैं। इससे पिंपल्स और दाग धब्बों जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

2- बेसन का फेस पैक बनाने के लिए एलोवेरा जेल में बेसन मिलाकर पेस्ट तैयार कर लेना चाहिए, फिर उस पेस्ट को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना चाहिए।

3- चेहरे पर बेसन लगाने के लिए आप दो चम्मच बेसन में चंदन और दूध मिलाकर पेस्ट बना लें, फिर उस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications