चेहरे पर नारियल का दूध लगाने के 5 फायदे

चेहरे पर नारियल का दूध लगाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
चेहरे पर नारियल का दूध लगाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन की देखभाल करना भी जरूरी होता है। स्किन की देखभाल न करने की वजह से स्किन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। स्किन की देखभाल करने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऐसे में अगर आप चेहरे पर नारियल का दूध लगाते हैं, तो यह स्किन के लिए फायदेमंद होता है। जी हां चेहरे पर नारियल का दूध लगाने से स्किन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है, साथ ही चेहरे पर निखार भी आता है। क्योंकि नारियल दूध में विटामिन सी और विटामिन ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो स्किन के लिए लाभकारी होते हैं। तो आइए जानते हैं चेहरे पर नारियल का दूध लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

चेहरे पर नारियल का दूध लगाने के 5 फायदे-Benefits Of Applying Coconut Milk On Face In Hindi

पिंपल्स होते हैं दूर

पिंपल्स (Pimples) की समस्या एक आम समस्या होती है, लेकिन पिंपल्स की शिकायत होने पर अगर आप चेहरे पर नारियल का दूध लगाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व पिंपल्स की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

चेहरे पर आता है निखार

अगर आप रोजाना नियमित रूप से चेहरे पर नारियल का दूध लगाते हैं, तो इससे त्वचा पर निखार (Glowing Skin) आता है। इसके लिए रात को सोने से पहले रूई की मदद से नारियल दूध को चेहरे पर लगाना चाहिए। फिर 10 मिनट बाद चेहरा धो लेना चाहिए।

झुर्रियों की समस्या होती है दूर

बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करने के लिए नारियल के दूध का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें विटामिन सी और विटामिन ई पाया जाता है, जो झुर्रियों (Wrinkles) जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

दाग-धब्बे होते हैं दूर

दाग-धब्बों की शिकायत होने पर चेहरे की खूबसूरती खो जाती है, ऐसे में अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर नारियल का दूध लगाते हैं, तो इससे दाग धब्बों की समस्या से छुटकारा मिलता है।

डार्क सर्कल की समस्या होती है दूर

डार्क सर्कल (Dark Circle) की समस्या होने पर नारियल के दूध का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें विटामिन ई पाया जाता है, इसलिए अगर आप रात को सोने से पहले आंखों के नीचे नारियल का दूध लगाते हैं, तो इससे डार्क सर्कल की समस्या दूर होती है।

इन तरीकों से लगा सकते हैं नारियल का दूध

1- चेहरे पर नारियल का दूध लगाने के लिए नारियल दूध में गुलाब जल मिला लेना चाहिए। फिर इसको रूई की मदद से चेहरे पर लगाना चाहिए, इसके बाद 15 मिनट बाद चेहरा धो लेना चाहिए।

2- चेहरे पर नारियल का दूध लगाने के लिए बादाम पाउडर और शहद में नारियल का दूध मिला लेना चाहिए. फिर इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना चाहिए। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now