नाभि में नारियल तेल लगाने के फायदे

नाभि में नारियल तेल लगाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
नाभि में नारियल तेल लगाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं नारियल तेल। वहीं नारियल तेल (Coconut Oil) का इस्तेमाल अगर नाभि (Belly Button) पर किया जाए तो शरीर को कई लाभ मिलते हैं। नाभि शरीर का केंद्र बिंदु होता है अगर आप सोने से पहले नारियल तेल की कुछ बूंदे नाभि में डालकर सोते हैं, तो आपकी सेहत को बहुत ही लाभ पहुंच सकते हैं। नाभि में अगर आप नारियल तेल लगाते हैं, तो इससे कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं उन फायदों के बारे में-

youtube-cover

नाभि में नारियल तेल लगाने के फायदे : Benefits Of Applying Coconut Oil In Belly Button In Hindi

फर्टिलिटी बढाता है -

नारियल तेल में ट्राईग्लिसराइड पाए जाते हैं जो फर्टिलिटी रेट को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए रोजाना सोने से पहले नाभि में नारियल तेल लगाना चाहिए।

सर्दी में आराम देता है -

ठंड के मौसम में अगर किसी को बुखार से बचना हैं तो नाभि में नारियल तेल लगाना चाहिए। इसके साथ ही नारियल तेल ऐथलिटों की उर्जा को बढ़ाकर उनकी फिजिकल स्थिति को बढाता है।

आंखों के लिए लाभकारी -

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए नाभि में नारियल तेल लगाना चाहिए। नारियल तेल को रुई की मदद से नाभि में डालें और करीब 10 से 15 मिनट तक के लिए मसाज करें।

पेट दर्द से रहात -

अगर आप पेट दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो इसके लिए नाभि में नारियल का तेल डालें। इससे आपको पेट दर्द की समस्या से रहात मिलेगा। इतना ही नहीं यह मासिक धर्म के दर्द से भी राहत दिलाने में आपकी मदद करता है।

शरीर में ऊर्जा संतुलित करे -

कहा जाता है कि हमारे शरीर में नाभि चक्र ऊर्जा और कल्पना का एक महत्वपूर्ण स्त्रोत हैं। इसमें ही हमारे लक्ष्य छिपे होते हैं। नाभि चक्र को संतुलित करने के लिए नाभि में नारियल का तेल लगाएं।

अन्य फायदे -

नाभि एक ऐसी जगह से जहां से शरीर की कई सारी नर्व जुड़ी रहती है। इसलिए नाभि पर तेल लगाने से शरीर के अन्य अंगों को भी लाभ होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now