बालों में ग्लिसरीन लगाने के 5 फायदे

बालों में ग्लिसरीन लगाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
बालों में ग्लिसरीन लगाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

ग्लिसरीन का उपयोग त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। जी हां बालों की केयर करने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। बालों में ग्लिसरीन लगाने से बालों को नमी मिलती है, क्योंकि ग्लिसरीन में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। साथ ही बालों में ग्लिसरीन लगाने से बालों से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि बालों में ग्लिसरीन लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

बालों में ग्लिसरीन लगाने के 5 फायदे-Benefits Of Applying Glycerin In Hair In Hindi

डैंड्रफ होते हैं दूर

बालों में डैंड्रफ (Dandruff) की समस्या एक आम समस्या होती है, ऐसे में अगर आप बालों में ग्लिसरीन लगाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी फंगल गुण डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए नारियल तेल में ग्लिसरीन की कुछ बूंद मिलाकर बालों में मसाज करनी चाहिए। फिर कुछ देर बाद सादे पानी से बालों को धो लेना चाहिए। या फिर आप गुलाब जल में ग्लिसरीन की कुछ बूंद मिलाकर भी बालों में लगा सकते हैं।

दो मुंहे बाल होते हैं दूर

बालों को लंबे समय तक ट्रिम ना करवाने के कारण अक्सर दो मुंहे बालों की समस्या हो जाती है। ऐसे में अगर आप बालों में ग्लिसरीन लगाते हैं, तो इससे दो मुंहे बालों की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। इसके लिए ऑलिव ऑयल में ग्लिसरीन की कुछ बूंद मिलाकर बालों में लगाना चाहिए।

बालों की ग्रोथ बढ़ाएं

अगर आपके बालों की ग्रोथ रुक गई है, तो आपको बालों में ग्लिसरीन लगाना चाहिए। जी हां अगर आप एक चम्मच शहद और कुछ बूंदें ग्लिसरीन की मिलाकर बालों में लगाते हैं, तो इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती (Increasing Hair Growth) है।

ड्राई बालों के लिए फायदेमंद

अगर आप फ्रिजी और ड्राई बालों (Dry Hair) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको बालों में ग्लिसरीन लगाना चाहिए। क्योंकि ग्लिसरीन लगाने से बालों को अंदर तक नमी और पोषण मिलता है। इसके लिए पानी में थोड़ा सा ग्लिसरीन मिलाकर लगाएं। फिर थोड़ी देर बाद बालों को सादे पानी से धो लें।

बाल झड़ने होते हैं कम

बाल झड़ने (Hair Fall) की समस्या एक आम समस्या है, ऐसे में अगर आप बालों में ग्लिसरीन लगाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि ग्लिसरीन में मौजूद तत्व बालों को मजबूत बनाते हैं और बालों को झड़ने से रोकने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications