नाभि में सरसों का तेल लगाने से दूर होती है कई बीमारियां-Nabhi Me Sarso Ka Tel Lagane Se Dur Hoti Hai kai Bimariya

नाभि में सरसों का तेल लगाने से दूर होती है कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
नाभि में सरसों का तेल लगाने से दूर होती है कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

सरसों के तेल (Mustard Oil) से शरीर की मालिश करना काफी फायदेमंद माना जाता है। सरसों के तेल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन सही तरह से होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सरसों के तेल से शरीर की मालिश जितनी फायदेमंद साबित होती है, उससे ज्यादा सरसों का तेल नाभि में लगाना लाभदायक साबित होता है। जी हां नाभि में सरसों का तेल लगाने से कई बीमारियां दूर होती है। नाभि में तेल (Oil in navel) लगाना एक बहुत ही पुरानी प्रक्रिया है। नाभि में तेल लगाने से शारीरिक के साथ-साथ मानसिक समस्याएं भी ठीक होती है। क्योंकि नाभि हमारे शरीर का मध्य बिंदु होता है और हमारे शरीर की कई तंत्रिकाएं आपस में जुड़ी हुई हैं। आइए जानते हैं नाभि में तेल लगाने से कौन-कौन सी बीमारियां दूर होती है।

नाभि में सरसों का तेल लगाने से दूर होती है कई बीमारियां

1- आजकल ज्यादातर लोगों में बाल झड़ने (Hair Fall) की समस्या देखी जा रही है। लेकिन अगर आप रोजाना रात में सोने से पहले नाभि में सरसों का तेल लगाते हैं, तो इससे बाल झड़ने की समस्या दूर होती है।

2- नाभि में सरसों का तेल लगाना पेट के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सरसों का तेल नाभि में लगाने से पेट दर्द (Stomach pain), अपच, एसिडिटी (Acidity) जैसी पेट संबंधी समस्याएं दूर होती है। साथ ही पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है।

3- नाभि में सरसों का तेल लगाना गठिया यानि जोड़ों के दर्द (Joint Pain) की बीमारी में काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नाभि में सरसों का तेल लगाने से जोड़ों के दर्द में काफी हद तक आराम मिलता है।

4- मौसम बदलने की वजह से होंठ (Lips) फटने की शिकायत शुरू हो जाती है, लेकिन अगर आप रोजाना रात में सोने से पहले नाभि में 2 बूंद सरसों का तेल डालते हैं, तो इससे होंठ फटना बंद हो जाते हैं।

5- नाभि में सरसों का तेल डालना आंखों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नाभि में रोजाना तेल डालने से आंखों की रोशनी तेज होती है। साथ ही आंख संबंधी परेशानी भी दूर होती है।

6- सरसों का तेल नाभि में लगाना स्किन (Skin) के लिए भी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि रोजाना नाभि में सरसों का तेल लगाने से पिंपल्स और दाग धब्बों जैसी शिकायत दूर होती है। साथ ही चेहरे पर ग्लो भी आता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now