नाभि में नीम का तेल लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

नाभि में नीम का तेल लगाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
नाभि में नीम का तेल लगाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

नाभि पर तेल लगाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। नाभि पर अलग-अलग तेल लगाने के अलग-अलग लाभ मिलते हैं। लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं, नाभि में नीम का तेल लगाने के फायदों के बारे में, जी हां नाभि में नीम का तेल लगाना बेहद लाभकारी होता है। नाभि में नीम का तेल लगाने से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा और बालों को भी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि नीम का तेल एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है। साथ ही इसमें विटमिन-ई की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं नाभि में नीम का तेल लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

नाभि में नीम का तेल लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे-Benefits Of Applying Neem Oil In The Navel In Hindi

त्वचा को रखे स्वस्थ

नाभि में नीम का तेल लगाना त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि नीम का तेल एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले नाभि में नीम का तेल लगाते हैं, तो इससे पिंपल्स, दाग धब्बों जैसी समस्याएं दूर होती है और त्वचा पर निखार भी आता है।

बालों के लिए फायदेमंद

नाभि में नीम का तेल लगाना बालों के भी लिए फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें विटामिन ई पाया जाता है, जो बालों को घना और मजबूत (Strong Hair) बनाने में मदद करता है। साथ ही इसके उपयोग से बाल झड़ने की समस्या भी कम होती है।

पाचन क्रिया में करे सुधार

अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले नाभि में नीम का तेल लगाते हैं, तो यह पेट के लिए फायदेमंद होता है। जी हां नाभि में तेल लगाने से ब्लोटिंग, गैस जैसी समस्याएं दूर होती है और पाचन क्रिया (Digestion) में सुधार होता है।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द और सूजन (Joint pain) की समस्या होने पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में अगर आप नाभि में नीम का तेल लगाते हैं, तो इसमें मौजूद गुण जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

संक्रमण से होता है बचाव

नाभि में मौजूद गदंगी की वजह से संक्रमण (Infection) का खतरा बना रहता है, ऐसे में अगर आप नाभि में नीम का तेल लगाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण नाभि की गदंगी को साफ करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications