चेहरे पर लगाएं प्याज का रस और शहद, मिलेंगे कई फायदे

चेहरे पर लगाएं प्याज का रस और शहद, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
चेहरे पर लगाएं प्याज का रस और शहद, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

प्याज के रस और शहद का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि प्याज का रस और शहद दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसका सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं प्याज का रस और शहद स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। जी हां अगर आप प्याज के रस में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे स्किन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है और स्किन पर ग्लो भी आता है। क्योंकि इस मिश्रण में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है। जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं चेहरे पर प्याज का रस और शहद लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

चेहरे पर लगाएं प्याज का रस और शहद, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Applying Onion Juice And Honey On The Face In Hindi

पिंपल्स होते हैं दूर

पिंपल्स (Pimples) की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन पिंपल्स की शिकायत होने पर अगर आप प्याज के रस में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण पिंपल्स की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

दाग धब्बे होते हैं दूर

चेहरे पर दाग धब्बों की शिकायत होने पर चेहरे की खूबसूरती खो जाती है, ऐसे में अगर आप प्याज के रस में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण दाग धब्बों की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

बढ़ती उम्र के लक्षण होते हैं कम

बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करने के लिए प्याज के रस में शहद मिलाकर लगाना फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण झुर्रियों (Wrinkles) और फाइन लाइंस जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

त्वचा पर आता है निखार

त्वचा पर गंदगी जमा होने की वजह से चेहरा डल पड़ जाता है, ऐसे में अगर आप प्याज के रस में शहद मिलाकर त्वचा पर लगाते हैं, तो इससे त्वचा साफ होती है। जिससे त्वचा पर निखार (Glowing SKin) आता है। आप चाहे तो प्याज के रस और शहद में बेसन भी मिला सकते हैं।

टैनिंग की समस्या होती है दूर

टैनिंग (Tanning) की समस्या होने पर अगर आप प्याज के रस में शहद मिलाकर लगाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण टैनिंग की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications