चेहरे पर अखरोट का तेल लगाने के 5 फायदे

चेहरे पर अखरोट का तेल लगाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
चेहरे पर अखरोट का तेल लगाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अखरोट का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अखरोट का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अखरोट के साथ-साथ अखरोट के तेल का उपयोग भी फायदेमंद होता है। जी हां अखरोट के तेल का उपयोग स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। स्किन पर अखरोट का तेल लगाने से स्किन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि अखरोट में एंटी ऑक्सीडेंट, ओमेगा 3, प्रोटीन और विटामिंस जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं। जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं कि चेहरे पर अखरोट का तेल लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

चेहरे पर अखरोट का तेल लगाने के 5 फायदे-Benefits Of Applying Walnut Oil On Face In Hindi

डार्क सर्कल होते हैं दूर

डार्क सर्कल (Dark Circle) की शिकायत होने पर अगर आप अखरोट के तेल का उपयोग करते हैं, तो यह बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि अखरोट के तेल में विटामिन ई की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो डार्क सर्कल की समस्या को धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है।

दाग धब्बे होते हैं दूर

चेहरे पर दाग धब्बों की शिकायत होने पर चेहरे की खूबसूरती खो जाती है, ऐसे में अगर आप चेहरे पर अखरोट का तेल लगाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि अखरोट के तेल में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण दाग धब्बों की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

चेहरे पर आता है निखार

अखरोट के तेल में विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप नियमित रूप से चेहरे पर अखरोट का तेल लगाते हैं, तो इससे चेहरे पर निखार (Glowing Skin) आता है।

बढ़ती उम्र के लक्षण होते हैं कम

बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करने के लिए अखरोट के तेल का उपयोग फायदेमंद होता है। क्योंकि अखरोट के तेल में एंटी एजिंग गुण मौजूद होते हैं, जो झुर्रियों (Wrinkles) और फाइन लाइंस (Fine Lines) जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

पिंपल्स होते हैं दूर

पिंपल्स (Pimples) की समस्या एक आम समस्या होती है, लेकिन पिंपल्स की शिकायत होने पर अगर आप चेहरे पर नियमित रूप से अखरोट का तेल लगाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण पिंपल्स की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।